Budget 2026: बजट से पहले शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स 82,300 के पार, मेटल शेयरों में 3% की बड़ी गिरावट

आम बजट पेश होने से पहले 1 फरवरी को घरेलू शेयर बाजार में जोरदार हलचल देखने को मिल रही है। शुरुआती गिरावट के बाद सेंसेक्स 82,350 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी भी हरे निशान में है। हालांकि, मेटल और सरकारी बैंक जैसे सेक्टर में बिकवाली का दबाव बना हुआ है।
भारतीय शेयर बाजार में आज गिरावट, सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी फिसला, पढ़ें खबर

__indian stock market

केंद्रीय बजट 2026 पेश होने से कुछ घंटे पहले रविवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव का माहौल है। शुरुआती कारोबार में गिरावट के बाद बाजार ने वापसी की। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 50 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ 82,350 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी मामूली 20 अंकों की तेजी के साथ 25,320 के स्तर पर बना हुआ है।

बाजार की शुरुआत आज कमजोरी के साथ हुई थी। सेंसेक्स करीब 50 अंक गिरकर 82,230 पर और निफ्टी 30 अंक की गिरावट के साथ 25,300 के स्तर पर खुला था। हालांकि, कुछ ही देर में बाजार संभल गया।

मेटल सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली

सेक्टोरल इंडेक्स पर नजर डालें तो मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव दिख रहा है। निफ्टी मेटल इंडेक्स 3% से ज्यादा टूट गया है। हिंदुस्तान कॉपर, वेदांता, हिंद जिंक और MCX के शेयरों में 10% से 14% तक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा सरकारी बैंक सेक्टर में भी 1% की कमजोरी है। वहीं, FMCG, IT, मीडिया और फार्मा सेक्टर भी लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।

इन शेयरों में भी गिरावट

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 14 में गिरावट है, जबकि 16 शेयर बढ़त पर हैं। सन फार्मा, BEL और पावर ग्रिड के शेयरों में 3% तक की गिरावट आई है। इंफोसिस, टाटा स्टील और जोमैटो के शेयर भी 2% तक लुढ़क गए हैं।

पिछले सत्र में भी गिरा था बाजार

इससे पहले, 30 जनवरी को भी शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 296 अंक (0.36%) गिरकर 82,269 पर और निफ्टी 98 अंक (0.39%) की कमजोरी के साथ 25,320 पर बंद हुआ था। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 30 जनवरी को 601 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 2,251 करोड़ रुपए की खरीदारी कर बाजार को सहारा दिया था।

बजट के लिए रविवार को भी खुला बाजार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे अंतरिम बजट पेश करेंगी। इस बड़े इवेंट पर बाजार की प्रतिक्रिया को देखने के लिए निवेशकों को मौका देने के उद्देश्य से रविवार होने के बावजूद 1 फरवरी को शेयर बाजार में सामान्य दिनों की तरह कारोबार हो रहा है। BSE और NSE ने सर्कुलर जारी कर बताया था कि ट्रेडिंग सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक चलेगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews