Success Story: 1 साल के भीतर करोड़पति बने अश्‍व‍िन रस्तोगी, इस तरह ऑनलाइन इंडस्ट्री में बनाई पहचान

Success Story: 1 साल के भीतर करोड़पति बने अश्‍व‍िन रस्तोगी, इस तरह ऑनलाइन इंडस्ट्री में बनाई पहचान

Success Story : भारत में ऑनलाइन शॉपिंग का ट्रेंड तेजी से आगे बढ़ रहा है। कहते हैं कि मन में किसी चीज को पाने की चाहत हो और उसके लिए जी तोड़ मेहनत की जाए तो कोई भी चीज आपके रास्ते का रोडा नहीं बन सकती। ऐसे में आज हम आपको अपना स्टार्टअप शुरू करने से पहले अश्‍व‍िन रस्तोगी के बारे में बताएंगे, जिन्होंने ई-कॉमर्स को एक ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया है। बता दें कि वह Includ के फाउंडर है, जिन्होंने बिजनेस को अपना जुनून बनाया और आज वह कई बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियों को टक्कर दे रहे हैं। इस ब्रांड में 2 से 14 साल के बच्चों के लिए हर रेंज में कपड़े मिलते हैं। आइए जानते हैं उनकी सक्सेस स्टोरी…

023 में की कंपनी की शुरूआत

दरअसल, अश्‍व‍िन रस्तोगी साल 2013 से ई-कमर्स इंडस्ट्री पर नजर रख रहे थे। इसपर वह लगातार काम भी कर रहे थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने साल 2023 में इंक्लूड की न्यूज़ रखी थी। इसमें बच्चों के लिए फैशनेबल डिजाइनदार कपड़े उपलब्ध है। बता दें कि यह वेबसाइट मित्रां और फ्लिपकार्ट पर तेजी से आगे बढ़ रही थी। जिसके लिए उन्होंने सब कैटिगरी पर ध्यान दिया और आज वह करोड़ों के मालिक बन चुके हैं।

मिल जाएंगे 5 हजार से अधिक कलेक्शन

बता दें कि इस ब्रांड में आपको 5,500 से अधिक कलेक्शन मिल जाएंगे। जिसकी शुरुआत गुरुग्राम से की गई थी। यहां बच्चों के कपड़ों की रेंज मात्र 449 से शुरू होती है। इसके अलावा, यहां आपको हेयर बैंड, हैंडबैग, सनग्लासेस और केप जैसी अलग-अलग तरह की एसेसरीज भी मिल जाएगी। अश्‍व‍िन कस्टमर के बिहेवियर को सोशल मीडिया के माध्यम से समझने का प्रयास करते थे। इस कंपनी से अक्सर महिलाएं कनेक्ट रहती है। इसलिए उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने प्रॉडक्ट्स सेल करना शुरू किया।

अश्‍व‍िन रस्तोगी की नेट वर्थ

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह कंपनी हर महीने 2 करोड़ रुपए इनकम कर लेती है। जिस अनुसार, सालाना यह राशि 12 करोड रुपए से अधिक की है। बेहद कम उम्र में Includ कंपनी के टर्नओवर ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। बता दें कि कंपनी द्वारा लगातार अपने प्रोडक्ट लाइन का विस्तार किया जा रहा है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews