ये 3 सरकारी बैंक टैक्स सेविंग FD पर दे रहें तगड़ा रिटर्न, 7% से अधिक है ब्याज दर, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

Tax Saving FD Rates

Tax Saving FD: फिक्स्ड डिपॉजिट के जरिए भी आप टैक्स बचा सकते हैं। टैक्स सेविंग स्कीम में इनकम टैक्स एक्ट के सेचन 80सी के तहत टैक्स छूट का लाभ मिलता है। यह 5 वर्षों में मैच्योर होती है। इस दौरान ब्याज भी मिलता रहता है। अलग-अलग बैंक डिपॉजिट पर अलग इंटरेस्ट ऑफर करते हैं। आइए जानें वर्तमान में कौन-सा पब्लिक सेक्टर बैंक कितना ब्याज ऑफर कर रहा है-

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)

एसबीआई देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। बैंक सामान्य नागरिकों को टैक्स सेविंग एफडी पर 6.50% ब्याज दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 7.50% है।

पंजाब नेशनल बैंक (PNB)

पब्लिक सेक्टर का Punjab National Bank भी टैक्स सेविंग एफडी पर आकर्षक ब्याज ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दरें 6.50% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.70% हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB)

Bank Of Baroda भी टैक्स सेविंग एफडी पर अच्छा रिटर्न दे रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर 6.50% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.15% हैं।

ये बैंक भी दे रहे हैं आकर्षक ब्याज

कई प्राइवेट सेक्टर और स्मॉल फाइनेंस बैंक भी टैक्स सेविंग फिक्स्ड डिपॉजिट पर अच्छा ब्याज ऑफर कर रहे हैं। एचडीएफसी बैंक, आईडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक 7% ब्याज सामान्य नागरिकों को दे रहे हैं। सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 9.10% ब्याज ऑफर कर रहा है। यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक और फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक टैक्स छूट के साथ 8% ब्याज ऑफर कर रहे हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews