देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने किया Credit Card से जुड़े नियमों में बदलाव, बढ़ाया चार्ज, इस दिन से होगा लागू, देखें खबर

एसबीआई ने कुछ भुगतान के क्रेडिट कार्ड शुल्क में इजाफा कर दिया है। नए चार्ज नमवर से दिसंबर से बीच प्रभावी होंगे।
Credit card

Credit Card Charges: पब्लिक सेक्टर के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने क्रेडिट कार्ड यूजर्स को झटका दिया है। कुछ भुगतान के लिए शुल्क में इजाफा करने का ऐलान कर दिया है। बता दें कि भारत में करीब 1.5 करोड़ से ज्यादा लोग स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं।

बैंक ने क्रेडिट कार्ड यूजर्स को ईमेल के जरिए शुल्क में बदलाव की सूचना दी है। बता दें कि एसबीआई ने 28 सितंबर से अपने दो क्रेडिट कार्ड को बंद कर दिया है। इसमें क्लब विस्तारा एसबीआई क्रेडिट कार्ड और क्लब विस्तारा एसबीआई क्रेडिट कार्ड प्राइम शामिल हैं।

इन दो क्रेडिट कार्ड के नियम बदले (SBI Credit Card Rules)

  • भारतीय स्टेट बैंक ने शौर्य/डिफेंस को छोड़ कर सभी असुरक्षित एसबीआई क्रेडिट कार्ड के फाइनेंस चार्ज में संशोधन किया है। अब उपभोक्ताओं को 3.75% प्रतिमाह शुल्क देने होगा। नए चार्जेस 1 नवंबर 2024 से प्रभावी होंगे। ऐसे कार्ड जो कॉलेटरल या एफडी द्वारा सुरक्षित नहीं होते, उन्हें असुरक्षित क्रेडिट कार्ड कहा जाता है।
  • बैंक ने एसबीआई क्रेडिट कार्ड के जरिए उपयोगिता बिल भुगतान पर लगाए जाने वाले चार्ज को भी बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। बिलिंग चक्र में किए गए सभी यूटिलिटी पेमेंट का योग 50 हजार रुपये से अधिक होने पर पेमेंट की कुल राशि पर 1% शुल्क लगेगा। यह नियम 1 दिसंबर से लागू होगा।

आरबीआई ने भी किया क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव (Credit Card Nomination)

हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने भी क्रेडिट कार्ड से संबंधित नई गाइडलाइंस जारी की थी। जिसके तहत एसबीआई ने क्रेडिट कार्ड बीमा के लिए नामांकित व्यक्ति का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया है। यूजर्स अपनी हवाई दुर्घटना/व्यक्ति दुर्घटना बीमा पॉलिसी में नामांकित विवरण जोड़ने या अपडेट करने के लिए एसबीआई कार्ड ऐप या वेबसाइट पर लॉग इन कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews