Hindi News

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का बड़ा निर्णय, अब बिना बैंक खातों को जोड़े थर्ड पार्टी ऐप से भी हो सकेगा पेमेंट

Written by:Rishabh Namdev
Published:
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से एक बड़ा कदम उठाया गया है, अब बिना बैंक खातों को जोड़े बिना डिजिटल पेमेंट वॉलेट से भी पैसे का लेनदेन किया जा सकेगा। चलिए जानते हैं आरबीआई का यह निर्णय किस तरह काम करेगा।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का बड़ा निर्णय, अब बिना बैंक खातों को जोड़े थर्ड पार्टी ऐप से भी हो सकेगा पेमेंट

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से एक बड़ा कदम उठाते हुए अब थर्ड पार्टी ऐप से भी पेमेंट की मंजूरी दे दी गई है, यानी अब आप ऐसे डिजिटल पेमेंट वॉलेट से भी लेनदेन कर सकेंगे जो किसी भी बैंक अकाउंट से जुड़े हुए नहीं है। दरअसल इससे पहले वॉलेट से सिर्फ तभी पेमेंट हो सकता था जब यह वॉलेट किसी बैंक अकाउंट से जुड़े हुए होते थे, लेकिन अब गूगल पे, फोन पे, अमेजॉन पे जैसे डिजिटल वॉलेट से भी बिना बैंक खाता जोड़े हुए पेमेंट हो सकेगा।

रिजर्व बैंक की ओर से थर्ड पार्टी ऐप के जरिए भुगतान करने की बड़ी मंजूरी दे दी गई है। यह थर्ड पार्टी ऐप प्रीपेड इंस्ट्रूमेंट होंगे, यानी पहले आप अपने डिजिटल वॉलेट में फंड डाल सकेंगे और उस फंड का इस्तेमाल आप कर सकेंगे।

जानिए कैसे काम करता है यह?

दरअसल भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा पीपीआई के द्वारा यूपीआई ट्रांजैक्शन की मंजूरी दी गई है। इसके लिए यूजर्स को केवाईसी करवाना अनिवार्य होगा। यह अमेजॉन पे, गूगल पे और फोन पे जैसे वॉलेट के लिए बेहद अच्छी खबर मानी जा रही है। दरअसल पीपीआई वॉलेट में बैंक अकाउंट से पहले फंड डाला जाता है। जिस फंड को आप कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि यह फंड का पैसा खत्म हो जाने के बाद वॉलेट में फिर से फंड को ऐड करना होता है, लेकिन अब आरबीआई के नए निर्णय के मुताबिक केवाईसी कर लेने के बाद ऐप पर भी पैसे ट्रांसफर किए जा सकेंगे।

अब डिजिटल पेमेंट हो जाएगा और भी आसान

आरबीआई की ओर से यह कदम पेमेंट प्रक्रिया को और आसान बनाने के लिए किया गया है। इस समय डिजिटाइजेशन का दौर तेजी से आगे बढ़ रहा है। वहीं अब इसे और आसान बनाने के लिए आरबीआई की ओर से यह कदम उठाया गया है। अब पीपीआई वॉलेट पर यूपीआई से भी पैसे का भुगतान किया जा सकेगा और ऐप प्लेटफार्म पर भी पैसे डाले जा सकेंगे। यह कदम डिजिटल भुगतान के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बता दें कि इससे पहले सिर्फ बैंक अकाउंट के ऐड होने के बाद ही आप पेमेंट कर सकते थे, लेकिन अब नियमों को बदल दिया गया है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews