सितंबर में इन 7 बैंकों ने किया FD के ब्याज दरों में बदलाव, ग्राहकों को मिल रहा तगड़ा रिटर्न, देखें पूरी लिस्ट

बैंक ऑफ इंडिया, ऐक्सिस बैंक समेत कई बड़े बैंकों ने सितंबर में एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। आइए जानें वर्तमान में कौन-सा बैंक कितना इन्टरेस्ट ऑफर कर रहा है?
bank fd

Bank FD: सितंबर में कई बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया है। इस लिस्ट में कई सरकारी और प्राइवेट बैंक शामिल हैं। एफडी को निवेश और सेविंग के लिए अच्छा ऑप्शन माना जाता है। कई लोग बचत के लिए इसका चुनाव करते हैं। हालांकि रिटर्न बैंक पर निर्भर करता है।

अलग-अलग बैंक एफडी पर अलग ब्याज ऑफर करते हैं। समय-समय पर इन्टरेस्ट रेट में बदलाव भी होता है। यदि आप फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करना चाहते हैं तो सही बैंक की तलाश की कर रहे हैं तो जानना जरूरी होता है कि कौन-सा बैंक फिलहाल कितना ब्याज ऑफर कर रहा है।

बैंक ऑफ इंडिया (BOI) 

इस पब्लिक सेक्टर बैंक ने हाल ही में एफडी के ब्याज दरों में संशोधन किया है। इतना ही नहीं दो नई एफडी स्कीम भी लॉन्च की है। बैंक 7 दिन से 10 साल के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 3% से लेकर 7.25% ब्याज दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इन्टरेस्ट रेट 3% से लेकर 7.75% है।

इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) 

प्राइवेट सेक्टर अपने ग्राहकों को एफडी पर आकर्षक ब्याज ऑफर कर रहा है। 7 दिन से 10 वर्ष के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 3.5% से लेकर 7.99% ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इन्टरेस्ट रेट 4% से 8.25% है।

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB)

सरकारी बैंक ने भी इस महीने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। 7 दिन से 10 वर्ष के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 4.25% से 7.30% ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 4.75% से 7.80% ब्याज मिल रहा है।

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) 

ऐक्सिस बैंक भी अपने ग्राहकों को एफडी पर अच्छा ब्याज ऑफर कर रहा है। 7 दिन से 10 वर्ष के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 3% से लेकर 7.25% ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 3.5% से लेकर 7.75% ब्याज मिल रहा है।

फेडरल बैंक (Federal Bank) 

फेडरल बैंक ने भी एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। नए इन्टरेस्ट रेट 16 सितंबर से प्रभावी हैं। सामान्य नागरिकों को अधिकतम 7.40% और वरिष्ठ नागरिकों को अधिकतम 7.90% ब्याज मिल रहा है।

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (SSFB Fixed Deposit) 

यह लघु वित्त बैंक कई सरकारी और प्राइवेट बैंकों के ज्यादा ब्याज एफडी पर ऑफर कर रहा है। 7 दिन से 10 वर्ष के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 4% से लेकर 8.60% ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 4.5% से लेकर 9.10% ब्याज मिल रहा है।

कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank)

कर्नाटक बैंक ने भी सितंबर में फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया है। 7 दिन से 10 साल के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 3.5% से लेकर 7.5% इन्टरेस्ट ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 0.25% ज्यादा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews