Upcoming IPO: 9 जनवरी को खुलेगा इस कंपनी का आईपीओ, 3 दिनों तक मिलेगा दांव खेलने का मौका, जानें डीटेल

Upcoming IPO: 9 जनवरी को खुलेगा इस कंपनी का आईपीओ, 3 दिनों तक मिलेगा दांव खेलने का मौका, जानें डीटेल

Upcoming IPO: यदि आप भी शेयर मार्केट में निवेश करके अच्छा मुनाफा करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके बहुत काम आ सकती है। 9 जनवरी को डुकॉल ऑर्गैनिक्स एण्ड कलर्स लिमिटेड (Ducol Organics And Colors Limited) अपना आईपीओ ला रही है। कंपनी पेंट्स, टेक्स्टाइल, इंक, डिटर्जेन्ट, रबड़, पेपर्स और प्लास्टिक कलर सोल्यूशन का उत्पादन और बिक्री करती है। इसमें दांव लगाने के लिए अंतिम तारीख 11 जनवरी है। 3 दिनों तल इसमें निवेश करना का मौका मिलेगा।

आईपीओ से जुड़ी डीटेल

इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग के कंपनी ने प्राइस बैंड 78 रुपये प्रति शेयर तय की है। आईपीओ का इश्यू साइज़ 4,040,000 शेयर्स है, जिसकी कुल रकम 31.51 करोड़ रुपये है। प्रत्येक निवेशक 1 लॉट के लिए आवेदन कर सकता है। बता दें की हर लॉट में 1600 शेयर्स शामिल है, जिसकी राशि 1,24,800 रुपये है। इसका फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर बताया जा रहा है। प्रोमोटर के प्री-इश्यू शेयर होल्डिंग 79.46 प्रतिशत है। वहीं पोस्ट इश्यू शेयर होल्डिंग 57.38 प्रतिशत है। आमेर अहमद फरीद और हनी अहमद फरीद कंपनी के प्रोमोटर हैं।

ये है जरूरी तारीख

कंपनी के लिए वर्किंग कैपिटल और अन्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए यह IPO ऑपन हो रहा है। इसका बेसिस अलॉटमेंट 16 जनवरी 2023 को होगा। जिसके बाद रिफंड्स की शुरुआत 17 जनवरी को होगी। 18 जनवरी को डिमैट के शेयरों का क्रेडिट किया जाएगा। फाइनल में लिस्टिंग होगी, जिसके लिए निर्धारित तारीख 19 जनवरी है। रिपोर्ट की माने तो इसकी लिस्टिंग एनएसई और SME पर होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews