इस सरकारी बैंक ने दिया ग्राहकों को झटका, घटाया FD पर ब्याज, नई दरें लागू, जानें मिल रहा कितना रिटर्न?

बैंक ने बल्क एफडी के ब्याज दरों में कटौती की है। नए रेट प्रभावी हो चुके हैं। आइए जानें कितने दिन के टेन्योर पर कितना रिटर्न मिल रहा है?
bank fd

Bank FD Rates: पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में संशोधन किया है। 3 करोड़ रुपये से लेकर 10 करोड रुपये तक के डोमेस्टिक बल्क एफडी के ब्याज दरों में कटौती हुई है। नए रेट लागू हो चुके हैं। इसके अलावा बैंक ने 10 करोड़ रुपये से लेकर 1000 करोड़ रुपये तक के एनआरओ और एनईआर डिपॉजिट के ब्याज दरों में भी बदलाव किया है।

बैंक 3 करोड़ रुपये से लेकर 10 करोड़ रुपये तक के एफडी पर 5 प्रतिशत से लेकर 7.45 प्रतिशत तक ब्याज ऑफर कर रहा है। सामान्य और वरिष्ठ नागरिकों के लिए इन्टरेस्ट रेट समान है। वहीं 10 करोड रुपये से लेकर 1000 करोड़ रुपये के टर्म डिपॉजिट पर बैंक 4.50 प्रतिशत से लेकर 7. 75% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। आइए 10 करोड़ रुपये से कम के अलग-अलग एफडी टेन्योर पर कितना रिटर्न मिल रहा है?

टेन्योर के हिसाब से ब्याज दरें (Bank Of Baroda FD)

  • 7 से 14 दिन- 5%
  • 15 से 45 दिन- 5%
  • 46 से 90 दिन- 5.75%
  • 91 से 180 दिन- 5.75%
  • 81 दिन से लेकर 210- 6.5%
  • 211 से लेकर 270 दिन- 6.75%
  • 271 दिन से लेकर 1 साल से कम- 6.75%
  • 1 साल- 7.45%
  • 1 साल से लेकर 400 दिन से अधिक- 6.85%
  • 2 साल से अधिक और 3 साल तक- 6.50%
  • 3 साल से अधिक और 5 साल तक- 6%
  • 5 साल से अधिक और 10 साल तक- 5%

3 करोड़ रुपये से कम के निवेश पर मिलेगा कितना ब्याज? (Fixed Deposit)

तीन करोड़ रुपये से कम के एफडी पर फिलहाल बैंक 4.25% से लेकर 7.15% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज मिल रहा है। 2 साल से अधिक और 3 साल तक  तक के टेन्योर पर बैंक सबसे ज्यादा इन्टरेस्ट ऑफर कर रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews