2 साल के FD पर मिलेगा 9% रिटर्न, इस लघु वित्त बैंक ने किया ब्याज दरों में संशोधन, चेक करें नए रेट 

बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल के डिपॉजिट पर सामान्य नागरिकों को 4% से लेकर 8.65% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को ज्यादा ब्याज मिल रहा है।
bank fd

Bank FD: कई लोग फिक्स्ड डिपॉजिट को बचत और निवेश के लिए सेविंग अकाउंट से भी बेहतर ऑप्शन मानते हैं। एफडी एक निर्धारित समय के लिए होती है, जिसपर समय-समय पर ब्याज मिलता रहता है। सितंबर में कई बैंकों ने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया ह।  इस लिस्ट में सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक भी शामिल है। 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी के लिए नई ब्याज दरें वर्तमान में प्रभावी हैं।

बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल के डिपॉजिट पर सामान्य नागरिकों को 4% से लेकर 8.65% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ के लिए ब्याज दर 4. 50% से लेकर 9.10% है। बता दें कि सभी टेन्योर पर वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य नागरिकों की तुलना में 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज मिल रहा है।

इतने दिन के एफडी पर मिल रहा सबसे ज्यादा रिटर्न (Fixed Deposit Rates)

सबसे ज्यादा रिटर्न 2 साल और 2 दिन के एफडी पर मिल रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 8.65% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 9.10% है। वहीं 2 साल से अधिक और 2 साल 1 दिन के टेन्योर पर 8.60% ब्याज सामान्य नागरिकों को मिल रहा है। 2 साल 3 दिन से लेकर 3 साल के डिपॉजिट पर भी 8.60 % ब्याज  सामान्य नागरिकों को बैंक ऑफर कर रहा है।

एफडी टेन्योर और  सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर (Suryoday Small Finance Bank FD)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews