Upcoming IPO: हो जाइए तैयार, अगले सप्ताह खुलेंगे इन 5 कंपनियों के IPO, जानें इश्यू साइज और प्राइस बैंड

Upcoming IPO 2023: जुलाई में 16 कंपनियों ने अपना ओपन किया। अगस्त में भी ग्रे मार्केट में रौनक देखने को मिलेगी। पहले सप्ताह में ही 5 कंपनियों का आईपीओ खुलने जा रहा है। इस लिस्ट में ऑरियाना पॉवर लिमिटेड, विंसिस आईटी सर्विसेस लमिटेड, SBFC फाइनेंस, कॉन्कॉर्ड बायोटेक और यूडीज़ सॉल्यूशन्स शामिल हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानें:-

1 अगस्त को खुलेगा इन कंपनियों का आईपीओ

1 अगस्त को ऑरियाना पॉवर लिमिटेड (Oriana Power Limited) और विंसिस आईटी सर्विसेस लमिटेड (Vinsys Services Limited) का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग खुलने जा रहा है। ऑरियाना पॉवर 5,055,600 शेयरों को 59.66 करोड़ रुपये का फंड जुटाने के लिए जारी करेगा। आईपीओ 3 अगस्त को क्लोज होगा। 11 अगस्त को लिस्टिंग होगी। इश्यू काप्राइस बैंड 115 रुपये से लेकर 118 रुपये है। वहीं विंसिस आईटी सर्विसेस के ऑफरिंग में निवेशक 4 अगस्त तक दांव लगा सकते हैं। कंपनी 49.84 करोड़ रुपये का फंड जुटाने के लिए 3,894,000 शेयरों को जारी करेगा। प्राइस बैंड 121 रुपये से 128 रुपये प्रति शेयर है।

इस दिन खुलेगा एसबीएफसी फाइनेंस का आईपीओ

यह नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी 3 अगस्त को अपना आईपीओ ओपन करने जा रहा है। निवेशक 7 अगस्त तक दांव लगा पाएंगे। 1,025 करोड़ रुपये का फंड जुटाने के लिए कंपनी अपने शेयरों को जारी किया जाएगा। लॉट साइज़ 260 शेयर्स हैं। प्राइस बैंड 54 रुपये से लेकर 57 रुपये तक है। इसकी लिस्टिंग 16 अगस्त को होगा।

4 अगस्त को खुलेगा दो कंपनियों का आईपीओ

कॉन्कॉर्ड बायोटेक लिमिटेड और यूडीज़ सॉल्यूशन्स एक ही दिन अपना-अपना खोलने जा रहे हैं। निवेशक 8 अगस्त दांव लगा पाएंगे। कॉन्कॉर्ड बायोटेक 20,925,652 शेयरों को जारी करेगा। दोनों कंपनियों के ऑफरिंग की लिस्टिंग 17 अगस्त होगी। वहीं यूडीज़ सॉल्यूशन्स 44.84 करोड़ रुपये का फंड जुटाने के लिए 2,717,600 शेयरों को जारी करेगा। लॉट साइज़ 800 शेयर्स हैं। प्राइस बैंड 162 रुपये से लेकर 165 रुपये है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News शेयर मार्केट या आईपीओ में निवेश करने की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews