
services of Paytm: डिजिटल पेमेंट्स की फिनटेक कंपनी पेटीएम ने वहीं अब मंगलवार को एक बयान जारी करते हुए कहा है कि उसके QR कोड्स और पेमेंट डिवाइसेज हमेशा की तरह आगे भी काम करेंगे, जिससे सभी मर्चेंट्स को 29 फरवरी 2024 के बाद भी पेमेंट्स एक्सेप्ट करने की अनुमति होगी। कंपनी ने साथ ही यह भी जानकारी दी कि पेटीएम साउंडबॉक्स और कार्ड मशीन जैसे पेमेंट डिवाइसेज भी हमेशा की तरह काम करते रहेंगे। साथ ही अपने मर्चेंट्स को इन सभी उलझनों से बचाने के लिए पेटीएम द्वारा कहा गया है की मर्चेंट्स को कोई और ऑप्शन तलाशने की जरूरत नहीं है।
क्या RBI की कार्रवाई के बाद भी पेटीएम की सेवाएं जारी रहेंगी?
इससे पहले रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 31 जनवरी को पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) पर कार्रवाई की थी, लेकिन कंपनी ने अब यह स्पष्ट किया है कि इसके बावजूद उसके QR कोड्स और पेमेंट डिवाइसेज सामान्य रूप से काम करते रहेंगे।
मर्चेंट्स के लिए सेटलमेंट अकाउंट का ट्रांसफर प्रक्रिया
वहीं हाल ही में अब पेटीएम ने बताया कि उसके कुछ मर्चेंट्स ने PPBL बैंक अकाउंट्स के जरिए रिपेमेंट्स के लिए अनुबंध किया है, और इसके लिए अब उनके सेटलमेंट अकाउंट को उनकी पसंद के बैंक में ट्रांसफर करने की जरूरत है। वहीं इस दौरान पेटीएम ने साफ़ किया है कि वह कुछ लीडिंग बैंकों के साथ बातचीत कर रही है और उनमें से एक के साथ साझेदारी कर सकती है, ताकि मर्चेंट्स के काम में कोई भी रुकावट न आए।
पेटीएम के मर्चेंट पार्टनर्स के साथ अवेलेबल रहेगी सर्विसेस
दरअसल अब कंपनी के स्पोक्सपर्सन ने कहा है की, “पिछले दो सालों में पेटीएम ने कई सर्विसेस के लिए कई बैंकिंग भागीदारों के साथ पार्टनरशिप की है। पेटीएम QR जैसी सर्विसेस के लिए पेटीएम पेमेंट्स बैंक बैक-एंड बैंक के रूप में काम करता है। हालांकि, ये सर्विसेस अब पार्टनर बैंकों में बिना रुके ट्रांसफर हो जाएंगी। इसका मतलब है कि पेटीएम के मर्चेंट पार्टनर्स को सर्विस बिना किसी रुकावट के अवेलेबल रहेगी।”
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

