Hindi News

खुशखबरी: बैंक अकाउंट में है जीरो बैलेंस, फिर भी निकाल सकते है 10000 रुपये, जानें कैसे?

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
खुशखबरी: बैंक अकाउंट में है जीरो बैलेंस, फिर भी निकाल सकते है 10000 रुपये, जानें कैसे?

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। जन धन खाता धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अगर आपके पास प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY- Pradhanmantri Jan Dhan Yojna) के तहत खाता खुला हुआ है और आपके अकाउंट में जीरो बैलेंस है तो आप 10 हजार रुपए तक निकाल सकते है।इसके लिए आपको कुछ नियम और शर्तों का पालन करना होगा।खास बात ये है कि पहले यह रकम 5 हजार रुपये हुआ करती थी, जिसे केंद्र सरकार अब बढ़ाकर 10 हजार कर दिया है।

यह भी पढ़े.. MP News: 3 अधिकारी निलंबित, 81 कर्मचारियों को नोटिस, 9 का वेतन काटा, 2 की सेवा समाप्त

दरअसल, अगर आपके सेविंग अकाउंट में पैसे (Zero Balance Account) नहीं है तो जन धन योजना के तहत अकाउंट में आपको 10,000 रुपये तक की ऑवरड्रॉफ्ट (Overdraft Facility) की सुविधा मिल जाएगी।हालांकि यह सुविधा शार्ट टाइम के लिए होगी, जो कि लोन की तरह ही काम करेगी।ध्यान देने वाली बात ये है कि ओवरड्राफ्ट सुविधा का फायदा उठाने के लिए आपका जन-धन अकाउंट कम से कम 6 महीने पुराना होना चाहिए और अधिकतम उम्र सीमा 65 साल रखी गई है। अगर आपका खाता नया है या 6 महीने से कम पुराना है तो केवल 2 हजार रुपये तक की ऑवरड्रॉफ्ट सुविधा मिलेगी।

अगर आप इस प्रधानमंत्री जन-धन योजना (Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana) का लाभ लेना चाहते है तो जल्द जीरो बैलेंस का बैंक अकाउंट खुलवा लें। इस योजना को 7 साल पूरे हो चुके हैं और अब तक इसके 41 करोड़ से ज्यादा अकाउंट खोले जा चुके हैं।खास बात ये है कि इस स्कीम में इंश्योरेंस सहित कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं।

यह भी पढ़े.. MP के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अधिभार राशि माफ, अबतक 4652 लाभान्वित

बता दे कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनधन योजना शुरू किया गया था। इसके तहत केंद्र सरकार प्रधानमंत्री जनधन योजना (PMJDY) के तहत जीरो बैलेंस सेविंग खाता खोलती है। इसमें दुर्घटना बीमा, ओवरड्रॉफ्ट फैसेलिटी, चेक बुक समेत कई दूसरे लाभ भी मिलते है।जनवरी 2021 तक जनधन खातों की कुल संख्या 41.6 करोड़ हो गई।

जानें क्या है नियम और शर्ते

  • आम तौर पर खाता पब्लिक सेक्टर बैंकों में यह ज्यादा खोला जाता है, लेकिन अगर आप चाहें तो प्राइवेट बैंक में भी अपना जनधन अकाउंट खोल सकते हैं।
  • अगर आपके पास कोई और सेविंग अकाउंट है तो आप उसे जनधन खाते में भी बदल सकते हैं।
  • भारत में रहने वाला कोई भी नागरिक, जिसकी उम्र 10 वर्ष या उससे ज्यादा है, जनधन खाता खुलवा सकता है।
  • रूपे एटीएम कार्ड, 2 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा कवर, 30 हजार रुपए का लाइफ कवर और जमा राशि पर ब्याज मिलता है।
  • आपको इस पर आपको 10 हजार की ओवरड्राफ्ट की सुविधा भी मिलती है। इसमें आपको मिनिमम बैलेंस मैंटेन नहीं करना होता है।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews