युवाओं के लिए बेहद खास होगा 2025 का साल, स्टार्टअप कंपनियों में होगी जमकर हायरिंग

देश के युवाओं के लिए 2025 का साल बेहद खास होने वाला है। दरअसल नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए आगामी साल में बड़े पैमाने पर नौकरी के विकल्प खुलने वाले हैं। एक रिपोर्ट की माने तो 2025 में स्टार्टअप कंपनियों में बड़ी मात्रा में हायरिंग की जाएगी।
युवाओं के लिए बेहद खास होगा 2025 का साल, स्टार्टअप कंपनियों में होगी जमकर हायरिंग

लंबे समय से कंपनियों में छटनी की प्रक्रिया चलाई जा रही है, जिससे देश की युवाओं को भी नौकरी पाने में परेशानियां खड़ी हो रही है। वहीं अब साल 2025 युवाओं के लिए बहुत ही खास होने वाला है। दरअसल एक रिपोर्ट की माने तो साल 2025 में कई स्टार्टअप्स बड़े पैमाने पर हायरिंग करने जा रहे हैं। दरअसल इन कंपनियों के फंड में हुए सुधार के चलते यह हायरिंग प्रक्रिया की जाएगी।

रिपोर्ट्स की माने तो साल 2025 में स्टार्टअप कंपनियां 20 से 30 फ़ीसदी तक हायरिंग का तोहफा युवाओं को दे सकती है। यदि ऐसा होता है तो युवाओं के लिए स्टार्टअप कंपनियों में काम करने का विकल्प खुल जाएगा और उन्हें बेहतर भविष्य मिल सकेगा।

2025 में हायरिंग की प्रक्रिया चलाई जाएगी

दरअसल मनीकॉन्ट्रोल की एक रिपोर्ट में Layoffs.fyi के आंकड़ों के हवाले से बताया कि Layoffs के आंकड़ों में गिरावट देखने को मिली है। यह गिरावट साल-दर-साल 46% तक घट गई है और 2024 में यह 46% घटकर 8,895 आ गई है, जबकि 2023 में यह अनुमानित 16,398 थी। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनियों की फंडिंग में सुधार होना चाहिए। इसका सबसे बड़ा कारण 2024 तक हुई यह फंडिंग है। यह फंडिंग 10.9 बिलियन डॉलर तक पहुंच चुकी है, जिसके चलते अब स्टार्टअप कंपनी अपने विकास पर ध्यान देने जा रही है। ऐसे में बड़ी मात्रा में 2025 में हायरिंग की प्रक्रिया चलाई जाएगी।

इन सेक्टर्स में होगी सबसे ज्यादा हायरिंग

वहीं रिपोर्ट की माने तो कई सेक्टर में आने वाले साल 2025 में हायरिंग की जाएगी। इसमें फिनटेक, FMCG, ई-कॉमर्स, आटोमोटिव, हॉस्पिटैलिटी और ट्रैवल जैसे सेक्टर सबसे ज्यादा हायरिंग कर सकते हैं। हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक टेलीकॉम हेल्थकेयर, बीएफएसआई, फार्मा और एनर्जी सेक्टर में हायरिंग में कमी देखने को मिल सकती है। वहीं जो युवा नौकरी की तलाश में है, वह साल 2025 से पहले अपना रिज्यूम और पोर्टफोलियो तैयार कर सकते हैं, ताकि उन्हें नौकरी पाने में आसानी हो सके।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews