Top Government Jobs: यह है भारत की 5 सबसे ज्यादा सैलरी वाली नौकरियां, पैसे के साथ मिलता है रुतबा और सुविधाएं

DSSSB

Top Government Jobs Of India: दुनिया में वैसे तो नौकरियों की कोई कमी नहीं है लेकिन सरकारी नौकरी में जो बात होती है उसकी तुलना प्राइवेट जॉब से नहीं की जा सकती। सरकारी जॉब से जुड़ा हुआ व्यक्ति ना सिर्फ अपने भविष्य के लिए चिंता मुक्त रहता है, बल्कि उसे समाज में मान सम्मान भी बहुत मिलता है। इन सब के साथ वह अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए गांव, शहर, महानगर, समाज और देश को उज्जवल भविष्य की ओर लेकर जाता है।

देश में हजारों लाखों युवा ऐसे हैं जो बड़ा सरकारी अफसर बनकर देश के उज्जवल भविष्य में अपना योगदान देना चाहते हैं। अगर आप बड़े सरकारी अधिकारी बनना चाहते हैं तो आज हम आपको भारत की 5 सबसे ज्यादा पैसा, रुतबा और सुविधाओं से भरपूर नौकरी के बारे में बताते हैं।

ये है टॉप सरकारी नौकरी

IAS

IAS ऑफिसर उच्च श्रेणी के अधिकारी होते हैं, जिन्हें सातवें वेतनमान के तहत सैलरी दी जाती है। इसकी शुरुआत 56,100 रुपए महीने से होती है और इसके साथ स्वास्थ, आवास, यात्रा समेत कई तरह की सुविधाओं के लिए पैसा भत्ते के रूप में दिया जाता है।

इंडियन फॉरेस्ट सर्विस

आईएएस की तरह आईएएस अधिकारियों को भी शुरुआत में 56000 रुपए महीना सैलरी मिलती है और यात्रा, स्वास्थ, आवास समेत तमाम तरह के पत्ते दिए जाते हैं।

IPS

आईपीएस अधिकारियों के शुरुआती सैलरी भी उतनी ही होती है, जितनी आईएस अधिकारियों को दी जाती है। हालांकि, कुछ महीनों में यह सैलरी एक लाख से ऊपर पहुंच जाती है और इसी के साथ यात्रा, आवास, स्वास्थ्य समेत कई तरह के भत्ते दिए जाते हैं।

RBI B grade

बैंकिंग क्षेत्र की नौकरियां युवाओं के बीच काफी फेमस होती है। जिन लोगों का आरबीआई ग्रेड बी में चयन होता है उन्हें मोटी सैलरी मिलती है और इसकी शुरुआत ही 67 हजार रुपए से होती है।

सेना

भारत में वायु सेना नौसेना और थलसेना तीनों के जवान देश की सुरक्षा का दारोमदार अपने कंधों पर लिए हुए रहते हैं। यूपीएससी के तहत सीडीएस, एनडीए, एएफसीएटी परीक्षा आयोजित की जाती है। इन परीक्षाओं के जरिए ही कैंडीडेट्स का चयन किया जाता है। लेफ्टिनेंट की शुरुआती सैलरी 68 हजार होती है और मेजर बनना जाने पर यह एक लाख तक पहुंच जाती है

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews