SSC Exam 2025 : आगामी परीक्षाओं में आधार सत्यापन अनिवार्य, मई से लागू होगी ये व्यवस्था, इन भर्ती परीक्षाओं की आवेदन प्रक्रिया पर भी अपडेट

एसएससी की आगामी सभी परीक्षाओं में यह व्यवस्था मई 2025 से लागू होगी। इस कदम से एप्लीकेंट्स को परीक्षा के दौरान किसी भी तरह के धोखाधड़ी से बचाने और आइडेंटिटी कंफर्मेशन में मदद मिलेगी।
ssc recruitment

Aadhaar Verification  In SSC Exams: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है ।यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन और रेलवे भर्ती बोर्ड के बाद अब कर्मचारी चयन आयोग ने भी आगामी परीक्षाओं में आधार आधारित बायोमेट्रिक अनिवार्य करने का फैसला किया है। बगैर इस प्रक्रिया के आपका फॉर्म वैलिड नहीं माना जाएगा।

नोटिफिकेशन के मुताबिक, अब कैंडिडेट्स को SSC की परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करते समय और एग्जाम फॉर्म भरते समयआधार वेरिफिकेशन कराना होगा।  पेपर वाले दिन भी एग्जाम सेंटर पर आधार के जरिए अपनी पहचान आइडेंटिटिफाई करने का मौका मिलेगा। आसान शब्दों में कहें तो अब SSC की किसी भी वैकेंसी के लिए अप्लाई करते समय ही युवाओं को अपना आधार वेरिफिकेशन कराना होगा।

मई 2025 से लागू होगी यह व्यवस्था

भारत सरकार ने स्टाफ सिलेक्शन कमीशन को रजिस्ट्रेशन और परीक्षाओं के अलग-अलग फेज के दौरान एप्लीकेंट्स की पहचान वेरिफाई करने के लिए आधार वेरिफिकेशन मैंडेटगरी करने की मंजूरी दे दी है। एसएससी की आगामी सभी परीक्षाओं में यह व्यवस्था मई 2025 से लागू होगी। इस कदम से एप्लीकेंट्स को परीक्षा के दौरान किसी भी तरह के धोखाधड़ी से बचाने और आइडेंटिटी कंफर्मेशन में मदद मिलेगी। आधार आधारित यह सर्टिफिकेशन स्वैच्छिक रहेगा यानि कैंडिडेट्स के पास इसे चुनने का ऑप्शन मौजूद होगा।

जल्द शुरू होंगे इन परीक्षाओं के आवेदन

जानकारी के मुताबिक, कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जाम (सीजीएल) 2025,दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स में एसआई भर्ती 2025, कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) एग्जाम 2025, मल्टी टॉस्किंग स्टाफ (एमटीएस) , सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेस एवं सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स में हवलदार भर्ती 2025 और स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ व ‘डी’ परीक्षा 2025 आवेदन जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। संशोधित परीक्षाओं का कैलेंडर भी जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा। इसके अलावा एसएससी जीडी भर्ती के नतीजे भी जल्द जारी किए जाएंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews