आईटीआई की रिक्त सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया फिर शुरू, 9969 सीटों पर होंगे एडमिशन

mp COLLEGE students

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) में सरकारी (Government) और निजी आईटीआई (ITI) में खाली सीटों को भरने के लिये प्रवेश प्रक्रिया (Admission Process) फिर शुरू की गई है। अब तक कुल 44 हजार 372 सीटों में से लगभग 34 हजार 403 सीटों में प्रवेश पूर्ण हो चुका है। रिक्त 9969 सीटों के लिये तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा पुन: प्रवेश प्रक्रिया 3 नवम्बर से शुरू की गई है। यह प्रक्रिया 20 नवम्बर तक जारी रहेगी।

शासकीय आईटीआई के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 3 नवम्बर से शुरू है। आवेदक 8 नवम्बर तक रजिस्ट्रेशन, रजिस्ट्रेशन में त्रुटि सुधार, नवीन च्वाइस फिलिंग एवं इच्छित संस्थाओं तथा व्यवसायों की प्राथमिकता क्रम का चयन करना, इच्छित संस्थाओं में प्राथमिकता के क्रम में त्रुटि सुधार कर सकते हैं। जिन आवेदकों ने पूर्व में रजिस्ट्रेशन करा लिया है, उन्हें दोबारा से रजिस्ट्रेशन कराने की आवश्यकता नहीं है, उन्हें च्वाइस फिलिंग कराना अनिवार्य होगा। एम.पी. ऑनलाइन द्वारा 9 नवम्बर को एसएमएस के माध्यम से मैरिट सूची जारी की जायेगी। मैरिट सूची के आवेदकों का प्रवेश 10 एवं 11 नवम्बर को होगा।

दूसरी मेरिट लिस्ट 17 को
मैरिट सूची के आवेदक 12 से 16 नवम्बर के मध्य रजिस्ट्रेशन, रजिस्ट्रेशन में त्रुटि सुधार, नवीन च्वाइस फिलिंग तथा इच्छित संस्थाओं में प्राथमिकता क्रम में त्रुटि सुधार कर सकते हैं। इस समयावधि में नये आवेदक भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। द्वितीय मैरिट सूची 17 नवम्बर को जारी होगी तथा 18 एवं 19 नवम्बर को प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। मैरिट सूची के आधार पर वोटिंग लिस्ट के आवेदकों की प्रवेश प्रक्रिया 20 नवम्बर, 2020 तक पूर्ण कर ली जायेगी।

डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन 20 नवम्बर तक
निजी आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया 19 नवम्बर तक सम्पन्न होगी। इच्छुक आवेदकों का शासकीय आईटीआई द्वारा डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन 20 नवम्बर तक होगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews