AIBE 19 के परिणाम हुए जारी, यहां जानिए कैसे कर सकते हैं इसे चेक और डाउनलोड

ऑल इंडिया बार परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। यह परिणाम allindiabarexamination.com पर जाकर चेक किए जा सकते हैं। इस खबर में हम आपको रिजल्ट चेक करने और डाउनलोड करने की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।
AIBE 19 के परिणाम हुए जारी, यहां जानिए कैसे कर सकते हैं इसे चेक और डाउनलोड

बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा आज परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। ऐसे में, अगर आपने भी यह परीक्षा दी थी और रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे, तो अब आप बार काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर चेक कर सकते हैं। AIBE 19 के रिजल्ट का बेसब्री से छात्रों द्वारा इंतजार किया जा रहा था। जानकारी दे दें कि AIBE 19 की अंतिम आंसर की 28 दिसंबर 2024 को जारी की गई थी।

वहीं, इसके बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से 29 दिसंबर से 10 जनवरी 2025 तक आंसर की को लेकर आपत्ति दर्ज करने की तारीख रखी गई थी। इस दौरान कई उम्मीदवारों ने आपत्ति दर्ज की थी, और अब इसके परिणाम भी सामने आ गए हैं।

क्यों दी जाती है एग्जाम?

AIBE 2024 का आयोजन 22 दिसंबर को किया गया था। यह लॉ ग्रेजुएट्स के लिए राष्ट्रीय स्तर की सर्टिफिकेशन परीक्षा है, जिसमें कई स्टूडेंट्स हिस्सा लेते हैं। लॉयर्स को प्रैक्टिस करने का सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए इस परीक्षा में शामिल होना जरूरी होता है। इसके बाद लॉ ग्रेजुएट्स प्रैक्टिस कर सकते हैं। लॉ के फाइनल ईयर के छात्र भी इस परीक्षा में शामिल होते हैं। ऐसे में, अगर आपने भी यह परीक्षा दी है, तो अब आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। ऑल इंडिया बार की ओर से फाइनल आंसर की को ध्यान में रखते हुए यह रिजल्ट जारी किया गया है। अब इस परीक्षा में कट-ऑफ अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को प्रैक्टिस करने का सर्टिफिकेट प्राप्त होगा। बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन हर साल किया जाता है।

ऐसे करें रिजल्ट डाउनलोड

वहीं, ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन रिजल्ट चेक करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाना होगा। वहां, होम पेज पर AIBE 19 रिजल्ट 2024-25 लिंक दिखाई देगा। इस लिंक पर क्लिक करके आप अपना रोल नंबर दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद आपको अपना रिजल्ट दिखाई देगा। इस रिजल्ट को ठीक प्रकार से जांच लें और डाउनलोड कर लें। याद रखें कि रिजल्ट को प्रिंट करवाना न भूलें, क्योंकि यह आपके भविष्य के लिए काम आ सकता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews