Scholarship Scheme: विदेश अध्ययन छात्रवृति योजना के लिए आवेदन शुरू, उच्च शिक्षा के लिए सरकार देगी लाखों रुपये, जानें डिटेल 

एमपी विदेश अध्ययन छात्रवृति योजना के लिए आवेदन जारी है। स्कीम के तहत छात्रों को करीब 33 लाख रुपये की स्कॉलरशिप मिलती है।
scholarship scheme

Scholarship Scheme: विदेश में जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। एमपी सरकार ने विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना  के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। इस बात की जानकारी उप संचालक, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण, मध्य प्रदेश  द्वारा दी गई है। बता दें स्कीम पिछड़े वर्ग के छात्रों के लिए चलाई जाती है। योजना के तहत हर साल 50 विद्यार्थियों को विदेशी शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ाई करने के लिए स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है।

आवेदन की अंतिम तिथि

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन ऑफिशल वेबसाइट http://url-www.scholarshipportal.mp.nic.in/ पर जाकर 30 जून तक स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं। योजना www.bcwelfare. mp.nic.in पर उपलब्ध है। इससे पहले विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून 2024 निर्धारित की गई थी। लेकिन आचार संहिता के दौरान प्रचार प्रसार ना होने से आवेदन संख्या कम होने के कारण विभाग में आवेदन की अंतिम तिथि को 30 जून 2024 तक बढ़ाने का निर्णय लिया।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews