Assistant Professor Jobs: इस राज्य में असिस्टेंट प्रोफेसर के हजारों पद पर निकली भर्ती, जानिए कैसे कर सकते हैं आवेदन

Assistant Professor Jobs: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर बड़ी भर्ती की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी शीघ्र ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
Assistant Professor Jobs: इस राज्य में असिस्टेंट प्रोफेसर के हजारों पद पर निकली भर्ती, जानिए कैसे कर सकते हैं आवेदन

Assistant Professor Jobs: असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की चाहत रखने वाले उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर है। दरअसल हरियाणा लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर के हजारों पदों पर भर्ती की घोषणा की है। वहीं इसके लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। इच्छुक उम्मीदवार hpsc.gov.in/en-us पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन की शुरुआत 7 अगस्त से होगी और अंतिम तिथि 27 अगस्त है।

दरअसल इस भर्ती अभियान के तहत हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) कुल 2424 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों को भरने जा रहा है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं इस भर्ती के लिए आवश्यक पात्रता, आवेदन शुल्क और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ।

यहां जानिए क्या है पात्रता:

बता दें कि हरियाणा लोक सेवा आयोग की इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में मास्टर्स डिग्री होना जरूरी है, जिसमें न्यूनतम 55% अंक होना अनिवार्य है। इसके अलावा, उम्मीदवार को UGC या CSIR द्वारा आयोजित नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) उत्तीर्ण करना आवश्यक है। पीएचडी धारक उम्मीदवार भी इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

यहां जानिए जरूरी उम्र सीमा

दरअसल जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं उनकी आयु 21 से 42 वर्ष के बीच होनी आवश्यक है। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

यहां जानिए आवेदन प्रक्रिया

सबसे पहले, आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in/en-us पर जाएं।
होम पेज पर उपलब्ध HPSC Assistant Professor Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
आवश्यक विवरण भरें।
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
आवेदन पत्र सबमिट करें।
आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें।
अंत में, आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल लें।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews