घर बैठे फ्री में सीखें एनीमेशन, BHU ने लॉन्च किया नया कोर्स, ऐसे करें ज्वाइन

बीएचयू ने स्वयं पोर्टल पर एनीमेशन से जुड़ा नया कोर्स लॉन्च किया है। इसकी शुरुआत जनवरी 2026 से होगी। ऑनलाइन एनरोलमेंट किया जा सकता है। आइए जानें कब तक और कैसे इस पाठ्यक्रम को ज्वाइन करें?
Data Science Free Courses

AI Generated Image

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) देशभर के प्रसिद्ध संस्थानों में से एक है। एनीमेशन से संबंधित नया पाठ्यक्रम “ANIMATIONs” शुरू किया है। जिसे उम्मीदवार भारत सरकार के फ्री एजुकेशन पोर्टल “SWAYAM” पर जाकर ज्वाइन कर सकते हैं। इस पाठ्यक्रम में पॉली इंजीनियरिंग, पॉली पेंटिंग, लाइटनिंग टेक्निक समित कई टॉपिक को जोड़ा गया है। इसके को-ऑर्डिनेटर इसके बीएचयू प्रोफेसर डॉ अभिषेक कुमार और डॉ अचिंत्य सिंघल हैं। अब तक 300 से अधिक लर्नर इसके लिए एनरोलमेंट कर चुके हैं। इस कोर्स के लिए फ्री में एनरोलमेंट किया जा सकता है। ऑनलाइन मोड में पढ़ाई होती है, जो बिल्कुल फ्री होती है।

एनीमेशन को एक बेहतरीन करियर ऑप्शन माना जाता है। इसमें अलग-अलग माध्यम से मूविंग इमेज बनाने की स्किल और तकनीक शामिल है। आज के दौर में फिल्म, वीडियो, गेमिंग,  एडवरटाइजिंग, टेलीविजन जैसे क्षेत्रों में एनीमेशन एक्सपर्ट्स के लिए अवसर बढ़ते जा रहे हैं। जिसके लिए टेक्निकल स्किल और कलात्मक प्रतिभा की जरूरत पड़ती है। नए सॉफ्टवेयर और तकनीक को सीखना भी काफी जरूरी होता है। यदि आपको भी इस फील्ड में रुचि है बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के इस कोर्स को ज्वाइन कर सकते हैं।

ऐसे करें ज्वाइन 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट http://swayam.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर साइन इन/रजिस्टर के लिंक पर क्लिक करें।
  • जरूरी जानकारी दर्ज करके प्रोफाइल क्रिएट करें। इसके बाद कोर्स को सर्च करें।
  • पाठ्यक्रम के बारे में अच्छे से जानने के बाद “ज्वाइन” बटन पर क्लिक करें।
  • लॉगिन करें और पाठ्यक्रम से जुड़े।

कोर्स से जुड़ी जरूरी बातें

एनिमेशन्स कोर्स चार क्रेडिट पॉइंट का पोस्ट ग्रेजुएट लेवल पाठ्यक्रम है, जो इंग्लिश मध्यम में उपलब्ध है। इसे पूरा करने में केवल 15 सप्ताह का समय लगता है। एनरोलमेंट की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2026 है। यह कोर्स 15 जनवरी से लेकर 30 अप्रैल तक चलेगा। इंटरनल असेसमेंट 30% और परीक्षा का वैटेज 70% होता है। यदि कोई व्यक्ति सर्टिफिकेट प्राप्त करना चाहता है तो उसे पर एनटीए स्वयं एनडीए द्वारा आयोजित परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। जो ऑप्शनल होता है। इसके  लिए करीब 1000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।

यह कोर्स एनीमेशन डिजाइन इंजीनियरिंग और गेम टेक्नोलॉजी में विशेषज्ञता रखने वाले छात्रों के लिए है। डिजाइन इंजीनियरिंग, विजुअल इफैक्ट्स ओर एनीमेशन में करियर बनाने के लिए अच्छा ऑप्शन बन सकता है। इसमें एनिमेशन फिल्म निर्माण में रचनात्मक तकनीक और विश्लेषणात्मक कौशल विकसित करने के लिए डिजाइन के इतिहास और सिद्धांतों के बारे में  बताया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews