UGC NET 2023: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, जून सत्र की परीक्षा की तारीखों का हुआ ऐलान

UGC NET 2023: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, जून सत्र की परीक्षा की तारीखों का हुआ ऐलान

UGC NET June 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से यूजीसी नेट 2023 की जून में होने वाली परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यूजीसी (UGC) के चेयरमैन एम जगदीश कुमार की ओर से यह जानकारी साझा की गई है। जो उम्मीदवार अगले सेशन की परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं वह ugcnet.nta.nic.in पर जाकर सारी जानकारी ले सकते हैं।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक जून 2023 सत्र की परीक्षा 13 जून से शुरू होगी और 22 जून 2023 तक चलेगी। दिसंबर सेशन में होने वाली एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 29 दिसंबर से शुरू की जा चुकी है और परीक्षा की डेट भी सामने आ गई है।

कब होगा रजिस्ट्रेशन

यूजीसी नेट की जून सत्र 2023 में होने वाली परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है। परीक्षा की तारीख से 1 महीने पहले रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया जाता है। ऐसे में बताया जा रहा है कि मई 2023 से यूजीसी नेट एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

UGC NET एलिजिबिलिटी

यूजीसी नेट परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का एमएससी, एमए, एमटेक, एमबीए या फिर कोई मास्टर्स डिग्री प्राप्त किया जाना जरूरी होता है। इस डिग्री में कम से कम 55% अंक अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवारों के लिए अन्य जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी जाती है।

क्यों होती है UGC NET

किसी भी सरकारी और गैर सरकारी कॉलेज में प्रोफेसर पदों की भर्ती और शोध संस्थानों में सहायता के लिए उम्मीदवारों की भर्ती करने के लिए यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इस परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी और यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन की ओर से किया जाता है। एग्जाम के बाद सहायक प्रोफेसर या फिर जूनियर रिसर्च फैलोशिप पद के लिए पात्रता प्रमाण पत्र दिया जाता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews