उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट, जल्द जारी होगा CSIR UGC NET का रिजल्ट, ऐसे करें चेक, जानें डिटेल 

 CSIR UGC NET का रिजल्ट जल्द ही जारी हो सकता है। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता पड़ेगी।
CSIR UGC NET

CSIR UGC NET Result 2024: सीएसआईआर यूजीसी नेट को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही परिणाम घोषित कर सकता है। रिजल्ट जारी होते ही उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत पड़ेगी।

कब तक जारी होंगे परिणाम?

सीएसआईआर यूजीसी नेट की प्रोविजनल आन्सर-की 9 अगस्त को एनटीए ने जारी की थी। 11 अगस्त तक ऑबजेक्शन पोर्टल खुला था। प्रत्येक प्रश्न के लिए 200 रुपये फीस थी। फाइनल उत्तर कुंजी भी जल्द ही जारी होगी। अब तक जिसके बाद रिजल्ट घोषित होंगे। परीक्षा समाप्त होने के 30 से 40 दिन के भीतर रिजल्ट जारी होते हैं। हालांकि अब तक कोई भी तारीख परिणाम के लिए आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की गई है।

परीक्षा पास करने के लिए 33% अंक जरूरी

स्कोरकार्ड में उम्मीदवारों का अंक, नाम, माता-पिता का नाम, रोल नंबर और जन्मतिथि की जानकारी उपलब्ध होती है। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को परीक्षा पास करने के लिए 33% अंक प्राप्त करने होंगे। पीडब्ल्यूडी, एससी, एसटी वर्ग के कैंडीडेट्स को 25% अंक प्राप्त करना जरूरी होता है।

27 जुलाई तक दो शिफ्टों में आयोजित हुई थी परीक्षा

बता दें कि 25, 26 और 27 जुलाई को परीक्षा का आयोजन दो शिफ्टों में हुआ था। देशभर के 187 शहरों में 348 केंद्रों पर सीबीटी मोड में परीक्षा आयोजित हुई थी। 2,25,335 अभ्यर्थी एग्जाम में शामिल हुए थे।

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर CSIR UGC NET Result 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी कोड की जरूरत पड़ेगी।
  • लॉग इन लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखेगा। मार्क्स चेक करें।
  • स्कोरकार्ड को डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार रिजल्ट को डाउनलोड करके रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews