CUET UG 2024: उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट, जल्द जारी होगा सीयूईटी यूजी का रिजल्ट, ऐसे करें चेक, देखें लिंक और प्रोसेस

22 जुलाई सोमवार को CUET UG का रिजल्ट घोषित हो सकता है। इससे पहले 30 जून 2024 को परिणाम घोषित होने वाले थे।
cuet ug 2024

CUET UG 2024 Result:  लाखों छात्रों को सीयूईटी यूजी रिजल्ट का इंतजार है। जल्द ही कॉमन यूनिवर्सिटी एन्ट्रेंस टेस्ट-स्नातक के परिणाम घोषित हों सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 22 जुलाई सोमवार को एनटीए नतीजे जारी कर सकता है। स्कोर चेक करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत पड़ेगी। अपडेट्स के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/CUET-UG/ को नियमित तौर पर विज़िट करते रहें।

13 लाख छात्रों को रिजल्ट का इंतजार

नीट यूजी और यूजीसी नेट परीक्षाओं को लेकर विवाद के बीच एनटीए ने सीयूईटी यूजी की प्रोविजनल आन्सर-की जारी की थी। छात्रों की शिकायतों को मद्देनजर रखते हुए पुनर्परीक्षा का आयोजन करीब 1000 प्रभावित छात्रों के लिए किया गया। बता दें कि पहली बार हाइब्रिड मोड में सीयूईटी यूजी परीक्षा का आयोजन 15 मई से 29 मई के बीच किया गया था। परीक्षा में करीब 13 लाख छात्र शामिल हुए थे। 7 जुलाई को प्रोविजनल आन्सर-की जारी हुई थी। 19 जुलाई को पुनर्परीक्षा का आयोजन किया है। 30 जून को रिजल्ट की घोषणा होने वाली थी।

बीएचयू में एडमिशन प्रक्रिया शुरू

रिजल्ट में देरी के कारण इस साल शैक्षणिक सत्र शुरू होने में देरी होगी। देश के प्रसिद्ध विश्वविद्याल ने सीयूईटी यूजी रेसिल्ट की घोषणा के बाद एडमिशन प्रोसेस शुरू करने का निर्णय लिया है। वहीं बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी ने यूजी पाठ्यक्रम की लिए एडमिशन प्रोसेस शुरू हो चुका है। कुल 8894 सीटों पर छात्रों का दाखिला होगा। इच्छुक छात्र 5 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/CUET-UG/ पर जाएंगे।
  • होमपेज पर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर सीयूईटी यूजी रिजल्ट दिखेगा। अपने स्कोर को अच्छे से चेक करें।

261 विश्वविद्यालयों में होगा दाखिला

रिजल्ट घोषित होने के बाद विभिन्न विश्वविद्यालयों में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उम्मीदवार अपनी मर्जी और स्कोर को देखते हुए एडमिशन के लिए आवेदन कर पाएंगे। सीयूईटी यूजी स्कोर के आधार पर इस साल 261 विश्वविद्यालयों में एडमिशन होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews