देशभर के विभिन्न शहरों में होगा पुस्तक मेला का आयोजन, CBSE ने जारी किया स्कूलों को नोटिस, तारीख भी घोषित, चेक करें शेड्यूल 

सीबीएसई ने बुक फेयर को लेकर स्कूलों को नोटिस जारी किया है। 7 अलग-अलग शहरों में पुस्तक मेला होने जा रहा है। शनिवार से इसकी शुरुआत हो चुकी है
cbse notice

CBSE Notice About Book Fair: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सभी सम्बद्ध स्कूलों को पुस्तक मेला से संबंधित सर्कुलर जारी किया है। तारीख भी घोषित कर दी है। सीबीएसई ने स्कूल प्रमुखों से बुक फेयर से संबंधित जानकारी छात्रों और शिक्षकों को देना की सलाह दी है। पुस्तक मेला का अधिक-अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करने को भी कहा है। 17 अगस्त यानि आज से इसकी शुरुआत भी हो चुकी है। एक शहर में बुक फेयर 9 दिन तक चलेगा।

बुक फेयर के जरिए होगा छात्रों का विकास

इस बुक फेयर का आयोजन नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है। प्रत्येक मेले में बच्चों के लिए समर्पित कोना होगा। यहाँ स्कूलों में बैगलेस दिनों के एकीकरण के रूप में रचनात्मक और लर्निंग गतिविधियों का आयोजन भी होगा। ताकि क्लासरूम से बाहर छात्रों सीखने का मौका मिले। बुक फेयर की लिस्ट भी एनबीटी ने निर्धारित कर दी है।

सीबीएसई ने जारी की बुक फेयर वेन्यू और तारीख की लिस्ट 

श्रीनगर के शेर- कश्मीर इंटरनेशल कॉन्वेंशन सेंटर में चिनार बुक फेस्टिवल का आयोजन 17 से 25 तक होगा।न्यू दिल्ली वर्ल्ड बुक फेयर 2023 के साथ इसका समापन होगा5 से 13 अक्टूबर तक मेघालय, 9 से 17 नवंबर तक यूपी,  23 नवंबर से 1 दिसंबर ओडिशा में बुक फेयर का आयोजन। सीबीएसई ने नोटिस के जरिए विभिन्न राज्यों में आयोजित होने वाले पुस्तक मेला की तारीख और स्थान की जानकारी साझा की है।

चेक करें वेन्यू और तारीख 

  • 17 से 25 अगस्त 2024- चिनार बुक फेयर, शेर-ए कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्वेंशन सेंटर, श्रीनगर
  • 5 से 13 अक्टूबर 2024- शिलॉन्ग बुक फेयर, सेंट्रल स्टेट लाइब्रेरी, शिलॉन्ग, मेघालय
  • 9 से 17 नवंबर 2024- गोमती बुक फेस्टिवल , गोमती रिवर फ्रंट पार्क, लखनऊ, यूपी
  • 23 नवंबर से 1 दिसंबर- सम्बलपुर बुक फेयर, पीएचडी ग्राउन्ड्स, अनिथपली, सम्बलपुरम, ओडिशा
  • 30 नवंबर  से 8 दिसंबर- अहमदाबाद बुक फेयर, द ईवेंट सेंटर, साबरमती रिवर फ्रंट, अहमदाबाद, गुजरात
  • 14 से 22 दिसंबर 2024- पुणे बुक फेस्टिवल, फर्गुससोन कॉलेज ग्राउन्ड, पुणे, महाराष्ट्र
  • 1 से 9 फरवरी 2023- न्यू दिल्ली वर्ल्ड बुक फेयर 2023, प्रगति मैदान, नई दिल्ली
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews