Hindi News

BPSC Answer Key 2026: बिहार स्पेशल स्कूल टीचर परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी, 26 फरवरी तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
अगर आप बिहार स्पेशल स्कूल टीचर परीक्षा में शामिल हुए थे तो इसकी प्रोविजनल आंसर की जारी हो चुकी है। इसके जरिए उत्तरों का मूल्यांकन आसानी से किया जा सकता है।
BPSC Answer Key 2026:  बिहार स्पेशल स्कूल टीचर परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी, 26 फरवरी तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति

बिहार लोक सेवा आयोग की तरफ से स्पेशल स्कूल टीचर भर्ती के लिए प्रोविजन आंसर की जारी कर दी गई है। जमींदार 29 जनवरी 2026 को इस लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे वह अपने उत्तरों का मूल्यांकन करने के लिए इस प्रोविजनल आंसर की का सहारा ले सकते हैं। परीक्षार्थियों को लंबे समय से आंसर की के जारी होने का इंतजार था।

अगर आपने भी परीक्षा दी है तो आप BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। इस पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध करवाया गया है जो आसानी से डाउनलोड की जा सकती है।

डाउनलोड करें BPSC आंसर की

19 फरवरी 2026 को बीएससी की ओर से यह प्रोविजनल आंसर की जारी की गई है। आसान से स्टेप्स में उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सही और गलत उत्तर देख सकते हैं।

  • प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले अधिकारी वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर विजिट करें।
  • अब आपको वेबसाइट के होम पेज पर Whats New का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • इसके बाद objection to answers Of special school teacher written Examination की लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद प्रोविजनल आंसर की ओपन हो जाएगी।
  • आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं या फिर प्रिंट आउट निकाल कर रख सकते हैं।

कब तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति

जो स्टूडेंट आंसर की पर आपत्ति दर्ज करवाना चाहते हैं उनके लिए ऑब्जेक्शन विंडो एक्टिव कर दिया गया है। 20 फरवरी से लेकर 26 फरवरी तक आपत्ति करवाई जा सकती है। इसके लिए उम्मीदवारों को उत्तर से संबंधित प्रमाणिक साक्ष्य और स्रोत अपलोड करना होगा। ऑब्जेक्शन दर्ज करने के लिए फीस जमा करना अनिवार्य है। हर प्रश्न के लिए ऑब्जेक्शन फीस ढाई सौ रुपए तय की गई है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews