BTEUP Result : जारी किया बीटीई यूपी का रिजल्ट, ऐसे चेक करें परिणाम

ICAI CA Final Result

नई दिल्ली,डेस्क रिपोर्ट। बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन उत्तर प्रदेश (BTE, UP) की ओर से बीटीई यूपी सम सेमेस्टर 2022 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। बीटीई यूपी की सम सेमेस्टर 2022 की परीक्षाओं में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bteup.ac.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

बता दें कि परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bteup.ac.in पर जाएं और अपनी रजिस्ट्रेशन कम लॉग इन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके परिणाम की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन उत्तर प्रदेश (BTE,UP) की ओर से सम सेमेस्टर 2022 दो पालियों में सुबह के सत्र के साथ सुबह 09 बजे से 11:30 बजे तक और दोपहर की पाली दोपहर 02 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की गई थी।

गौरतलब है कि बीटीई यूपी सम सेमेस्टर मार्कशीट 2022 तक पहुंचने पर, उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर, अंक, कुल अंक, रैंक, विषयों और अन्य महत्वपूर्ण विवरणों की जांच करनी होगी। परिणाम जारी होने के बाद अब जो उम्मीदवार इससे संतुष्ट नहीं हैं, वे बोर्ड द्वारा अनुमति दिए जाने पर री-चेकिंग के लिए आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों को बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन उत्तर प्रदेश (BTE, Uttar Pradesh) की ओर से दिए गए निर्देशों के माध्यम से री-चेकिंग के लिए अनुरोध करना होगा।

ऐसे चेक करें परिणाम
>> उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bteup.ac.in पर जाएं।
>> यहां होम पेज पर दिए गए बीटीई यूपी सम सेमेस्टर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
>> इसके बाद मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी और क्रेडेंशियल्स सही से भरें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
>> भविष्य के संदर्भ के लिए आप बीटीई यूपी सम सेमेस्टर का रिजल्ट डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews