CA स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी! अब साल में 3 बार होगा फाइनल एग्जाम, ICAI का बड़ा फैसला

अगर आप CA स्टूडेंट हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत अहम है, ICAI ने फाइनल एग्जाम के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया है और अब साल में तीन बार परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस नए फैसले से स्टूडेंट्स को तैयारी के लिए ज्यादा मौके मिलेंगे और उनका दबाव भी कम होगा।
ICAI CA

चार्टेड अकाउंटेंट (CA) की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अच्छी ख़बर सामने आयी है। अब से CA फ़ाइनल एग्ज़ाम साल में दो बार नहीं बल्कि तीन बार होगी। जी हाँ, बिलकुल सही सुना। इंस्टीट्यूट ऑफ़ चार्टेड अकाउंटेंट ऑफ़ इंडिया (ICAI) ने यह बदलाव किया है। जिससे छात्रों को अधिक मौक़े मिलेंगे और वे अपने करियर को तेज़ी से आगे बढ़ा सकेंगे।

आपको बता दें, इससे पहले सिर्फ़ इंटरमीडिएट और फ़ाउंडेशन कोर्स की परीक्षाएं साल में तीन बार होती थी, और अब फ़ाइनल परीक्षा को भी इसी व्यवस्था में शामिल कर लिया गया है। यानी अब फ़ाउंडेशन, इंटरमीडिएट , फ़ाइनल परीक्षा भी साल में तीन बार आयोजित होगी।

जनवरी, मई और सितंबर में परीक्षा

अब ये परीक्षाएं हर साल जनवरी, मई और सितंबर में आयोजित होंगी। इस बदलाव से उन छात्रों को बेहद फ़ायदा होने वाला है जो किसी वजह से परीक्षा नहीं दे पाते थे या फिर तैयारी के लिए ज़्यादा मौक़े या फिर समय चाहते थे। यह बदलाव CA की पढ़ाई को आसान और ज़्यादा सुविधाजनक बनाने में मददगार साबित होगा।

पोस्ट क्वालीफिकेशन कोर्स में भी हुआ बदलाव

ICAI ने बताया कि यह बदलाव, छात्रों की सुविधा और बेहतर अवसर देने के लिए किया गया है। इसके अलावा सूचना प्रणाली लेखा परीक्षा यानी (ISA) की पोस्ट क्वालीफिकेशन कोर्स के मूल्यांकन परीक्षा भी अब साल में तीन बार होगी। पहले यह जून और दिसंबर में होती थी, लेकिन अब यह फ़रवरी, जून और अक्टूबर में आयोजित की जाएगी। इससे छात्रों को परीक्षा देने के लिए ज़्यादा मौक़े और सुविधा मिलेगी जिससे वे अपनी पढ़ाई और करियर को बेहतर तरीक़े से आगे बढ़ा सकेंगे।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews