CA Foundation: ICAI ने जारी किया सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट एग्जाम के लिए शेड्यूल, यहां जानें एग्जाम और रजिस्ट्रेशन की डिटेल

CA Foundation: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया यानी (ICAI) ने CA फाउंडेशन और इंटरमीडिएट सितंबर एग्जाम को लेकर अपना शेड्यूल जारी किया है। एग्जाम से जुड़ी अधिक जानकारी भी आप ऑफिशियल वेबसाइट icai.org पर जाकर चेक क्र सकते हैं।
CA Foundation: ICAI ने जारी किया सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट एग्जाम के लिए शेड्यूल, यहां जानें एग्जाम और रजिस्ट्रेशन की डिटेल

CA Foundation: क्या आप भी इस साल CA फाउंडेशन या इंटरमीडिएट एग्जाम देने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। दरअसल इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया यानी (ICAI) ने CA फाउंडेशन और इंटरमीडिएट सितंबर एग्जाम को लेकर अपना शेड्यूल जारी किया है। वहीं इसके चलते अब सभी इच्छुक उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन के लिए ऑफिसियल साइट पर जाकर इससे जुडी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही एग्जाम से जुड़ी अधिक जानकारी भी आप ऑफिशियल वेबसाइट icai.org पर जाकर चेक क्र सकते हैं।

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां:

दरअसल, CA फाउंडेशन एग्जाम के लिए आप 10 अगस्त 2024 तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि इंटरमीडिएट एग्जाम के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई रखी गई है। वहीं 13 अगस्त तक लेट फीस के साथ आप फाउंडेशन एग्जाम के लिए और 23 जुलाई तक इंटरमीडिएट के लिए आवेदन कर सकेंगे। हालांकि आप यह सुनिश्चित करें कि आप समय पर आवेदन करें ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके।

फॉर्म करेक्शन विंडो:

इसके साथ ही यदि आपके आवेदन में कोई त्रुटि हो जाती है, तो चिंता की कोई बात नहीं है । CA फाउंडेशन एग्जाम के लिए फॉर्म करेक्शन विंडो 14 अगस्त से 16 अगस्त तक खुलने वाली है। वहीं, 24 जुलाई से 26 जुलाई तक आप इंटरमीडिएट एग्जाम के लिए अपने फॉर्म में बदलाव करवा सकते हैं। दरअसल यह एक महत्वपूर्ण अवसर है जिससे आप अपने आवेदन में सही सुधार कर सकते हैं।

एग्जाम डेट्स:

आपको जानकारी दे दें कि CA फाउंडेशन एग्जाम 13, 15, 18 और 20 सितंबर 2024 को होने वाला है। वहीं, इंटरमीडिएट एग्जाम 12 सितंबर से 23 सितंबर 2024 के बीच में होंगे। यदि आपने भी इसके लिए आवेदन किया है या करने का सोच रहे हैं तो आप भी इन तिथियों का ध्यान रखें और अपनी तैयारी को सही दिशा में आगे बढ़ाएं।

कैसे मिलेगी आधिकारिक जानकारी और सहायता?

जबकि ICAI की आधिकारिक वेबसाइट पर इसे लेकर समय-समय पर अपडेट होते रहते हैं। इसलिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से icai.org पर विजिट करते रहें। इसके अलावा, किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए आप ICAI के हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews