CA November 2024: ICAI ने CA November 2024 का कैलेंडर किया जारी, यहां जानिए कब होगी एग्जाम

CA November 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CA) के फाइनल एग्जामिनेशन की तारीखें घोषित कर दी हैं। दरअसल जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे सभी डिटेल्स ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट eservices.icai.org पर जाकर देख सकते हैं।
CA November 2024: ICAI ने CA November 2024 का कैलेंडर किया जारी, यहां जानिए कब होगी एग्जाम

CA November 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने नवंबर 2024 के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CA) फाइनल एग्जामिनेशन के लिए महत्वपूर्ण तारीखों की घोषणा की है। इस शेड्यूल के अनुसार, फाइनल एग्जामिनेशन के विभिन्न ग्रुप्स और पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। स्टूडेंट्स को आवेदन की प्रक्रिया, परीक्षा के समय, और माध्यम के बारे में पूरी जानकारी ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है

तारीखों की घोषणा

दरअसल ICAI ने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाइनल एग्जामिनेशन के लिए तारीखों की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा नवंबर 2024 में आयोजित की जाएगी। स्टूडेंट्स एप्लीकेशन विंडो ओपन होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

फाइनल एग्जाम की तारीखें

ग्रुप 1 के एग्जाम: 1, 3 और 5 नवंबर 2024
ग्रुप 2 के एग्जाम: 7, 9 और 11 नवंबर 2024

अन्य परीक्षाओं की तारीखें

इंटरनेशनल टैक्सेशन- असेसमेंट टेस्ट (INTT – AT): 9 और 11 नवंबर 2024
इंश्योरेंस एंड रिस्क मैनेजमेंट (IRM) टेक्निकल एग्जाम: 5, 7, 9 और 11 नवंबर 2024

आवेदन प्रक्रिया

दरअसल सीए एग्जाम के एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया 7 अगस्त से 20 अगस्त 2024 तक चलेगी। उम्मीदवारों को समय रहते अपने फॉर्म भरने होंगे ताकि कोई भी अंतिम समय की समस्या ना हो। इसके अलावा, करेक्शन विंडो 24 से 26 अगस्त 2024 तक खुली रहेंगी, जहां उम्मीदवार अपने फॉर्म में किसी भी तरह की गलती को सुधार सकते हैं।

बता दें कि फाइनल एग्जाम का पेपर उम्मीदवार इंग्लिश या हिंदी माध्यम दोनों में दे सकते हैं। हालांकि, पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स जैसे इंटरनेशनल टैक्सेशन- असेसमेंट टेस्ट (INTT – AT) और इंश्योरेंस एंड रिस्क मैनेजमेंट (IRM) टेक्निकल एग्जामिनेशन के पेपर का मीडियम केवल इंग्लिश रहेगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews