12वीं के बाद सिर्फ इंजीनियरिंग या मेडिकल नहीं, ये करियर ऑप्शन्स भी बना सकते हैं आपको करोड़पति

अगर आप भी सोचते हैं कि 12वीं के बाद सिर्फ JEE या NEET ही बड़ी नौकरी की गारंटी हैं, तो अब वक्त है सोच बदलने का। आज के समय में डिजिटल इंडिया, ग्लोबल मार्केटिंग और टेक्नोलॉजी स्किल्स के बढ़ते दौर में कई ऐसे कोर्स हैं जो न सिर्फ आपको हाई पैकेज जॉब दिलाते हैं बल्कि करियर में तेजी से ग्रोथ भी देते हैं।
Career Options

भारत में 12वीं के बाद इंजीनियरिंग या मेडिकल को करियर (Career Option) चुनना बेहद आम बात है। ख़ासकर साइंस स्ट्रीम के छात्रों को JEE जैसी परीक्षाएं ही एकमात्र रास्ता नज़र आती है। लेकिन आज के समय में करियर के कई ऐसे विकल्प मौजूद है, जिनके बारे में लोग कम ही जानते हैं। ये कोर्स ना सिर्फ़ समय की बचत करते हैं, बल्कि कम ख़र्च में बेहतर सैलरी और स्टेबल करियर का रास्ता भी खोलते हैं।

अगर आपने हाल ही में 12वीं पास की है, और बीटेक या मेडिकल की भीड़ से हटकर कुछ अलग करना चाहते हैं, तो वक़्त है ऐसे ऑप्शन की ओर देखने का जो ना सिर्फ़ आपके टैलेंट के मुताबिक़ हो, बल्कि कम समय में ज़्यादा फ़ायदे भी दिलाएं। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे करियर ऑप्शन के बारे में बताएंगे, जो न केवल हाई डिमांड में है, बल्कि आपको करोड़पति भी बना सकते हैं।

1. डिजिटल मार्केटिंग कोर्स

डिजिटल मार्केटिंग आज के समय का सबसे पॉपुलर और इन-डिमांड फील्ड है। हर कंपनी अपने प्रोडक्ट और सर्विस को ऑनलाइन प्रमोट करना चाहती है और इसके लिए उन्हें डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट्स की जरूरत होती है।

इस कोर्स में आपको SEO, SEM, सोशल मीडिया मार्केटिंग, गूगल ऐड्स, कंटेंट मार्केटिंग, ईमेल मार्केटिंग जैसे कई स्किल्स सिखाए जाते हैं। इस कोर्स की अवधि 3 महीने से लेकर 1 साल तक हो सकती है और इसे आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीके से कर सकते हैं।

फ्रेशर के तौर पर 25,000 से शुरुआत होती है और कुछ सालों के अनुभव के बाद ₹10 लाख सालाना तक आसानी से पहुंच सकते हैं। बड़े ब्रांड्स में जॉब के मौके जैसे अमेज़न (Amazon), फ्लिपकार्ट (Flipkart), जोमैटो (Zomato) जैसी कंपनियां डिजिटल मार्केटर्स को हायर करती हैं।

2. ग्राफिक डिजाइनिंग कोर्स

अगर आपकी रुचि डिजाइनिंग में है और आप क्रिएटिव हैं, तो ग्राफिक डिजाइनिंग आपके लिए एक शानदार ऑप्शन है। इस कोर्स में एडोबी फोटोशॉप (Adobe Photoshop), इलस्ट्रेटर (Illustrator), कोरलड्रॉ (CorelDraw) जैसे सॉफ्टवेयर्स की ट्रेनिंग दी जाती है।

इस कोर्स की अवधि 6 महीने से 1 साल तक होती है। इसके बाद आप किसी भी मीडिया हाउस, एडवर्टाइजिंग एजेंसी, डिजिटल कंपनी या न्यूज चैनल में काम कर सकते हैं। शुरुआती दौर में 20,000-30,000 प्रति माह, और अनुभव के बाद ₹12 लाख सालाना तक सैलरी मिल सकती है। आप चाहें तो फ्रीलांसिंग करके भी महीने में 50,000 से 1 लाख तक कमा सकते हैं।

3. होटल मैनेजमेंट

होटल मैनेजमेंट कोर्स उन छात्रों के लिए है जो सर्विस इंडस्ट्री में काम करना चाहते हैं। इसमें आपको होटल, रेस्टोरेंट, टूरिज्म, फूड प्रोडक्शन, हाउसकीपिंग, फ्रंट ऑफिस जैसे डिपार्टमेंट्स में काम करने की ट्रेनिंग दी जाती है। इस कोर्स की अवधि 3-4 साल की होती है और इसके लिए नेशनल काउंसिल ऑफ होटल मैनेजमेंट (NCHMCT) की परीक्षा होती है।

टॉप कॉलेज से पासआउट स्टूडेंट्स को शुरुआती सैलरी 4-5 लाख सालाना तक मिलती है। ताज, ओबेरॉय, ITC, हयात जैसी कंपनियों में हाई पैकेज ऑफर्स मिलते हैं। विदेशों में भी होटल मैनेजमेंट ग्रेजुएट्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है।

4. एनीमेशन और वीएफएक्स कोर्स

अगर आप हॉलीवुड की मूवीज या एनिमेटेड सीरीज देखकर एक्साइटेड होते हैं और कुछ क्रिएटिव करना चाहते हैं, तो एनीमेशन और VFX आपके लिए परफेक्ट करियर ऑप्शन है। इस कोर्स में आपको 2D-3D एनिमेशन, कंपोज़िटिंग, रिगिंग, कैरेक्टर डिजाइनिंग, वीएफएक्स जैसे एडवांस्ड स्किल्स सिखाए जाते हैं। शुरुआती सैलरी 20,000-40,000 प्रति माह से होती है और कुछ सालों में 8-10 लाख सालाना तक पहुंच जाती है। डिज़्नी, मार्वल स्टूडियोज़, नेटफ्लिक्स, गेमिंग कंपनियां में जॉब के अवसर।

5. बीएससी इन डेटा साइंस

डेटा साइंस आने वाले समय का सबसे पावरफुल करियर ऑप्शन है। कंपनियां अपने डेटा को एनालाइज करके बिज़नेस स्ट्रेटजी बनाना चाहती हैं और इसके लिए उन्हें स्किल्ड डेटा साइंटिस्ट्स की जरूरत होती है। 12वीं में मैथ्स और साइंस स्ट्रीम लेने वाले स्टूडेंट्स बीएससी इन डेटा साइंस (B.Sc in Data Science) कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। इस कोर्स में मशीन लर्निंग, पायथन, डेटा एनालिसिस जैसे टॉपिक्स पढ़ाए जाते हैं।

12वीं के बाद हाई सैलरी वाली नौकरी कैसे पाएँ?

  • सिर्फ ट्रेंड देखकर कोर्स न चुनें, अपने इंटरेस्ट और स्किल्स को ध्यान में रखें।
  • किसी भी कोर्स के दौरान इंटर्नशिप करना करियर में तेजी से ग्रोथ दिलाता है।
  • टेक्निकल स्किल्स के साथ कम्युनिकेशन, टीमवर्क और प्रोफेशनल बिहेवियर पर भी फोकस करें।
  • ऑनलाइन प्लेटफार्म प्लेटफॉर्म से सर्टिफिकेट और ट्रेनिंग लेना बेहद फायदेमंद हो सकता है।
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews