Hindi News

करियर टिप्स: स्पोर्ट्स में रखते हैं रुचि, तो 12वीं के बाद करें ये 4 कोर्स, मिलेगा अच्छा वेतन, देखें लिस्ट

Published:
12वीं के बाद छात्र स्पोर्ट्स और फिजिकल एजुकेशन से जुड़े अलग-अलग कोर्स कर सकते हैं। इन कार्यक्रमों की फीस और अवधि के साथ-साथ करियर स्कोप की जानकारी नीचे दी गई है। 
करियर टिप्स: स्पोर्ट्स में रखते हैं रुचि, तो 12वीं के बाद करें ये 4 कोर्स, मिलेगा अच्छा वेतन, देखें लिस्ट

AI Generated

Career Tips: स्पोर्ट्स में करियर बनाने के लिए कई ऑप्शन होते हैं। भारत जे विश्वविद्यालय और संस्थान अलग-अलग कोर्स ऑफर करते हैं। जिनमें छात्र 12वीं के बाद दाखिला ले सकते हैं। हालांकि कोर्स का चुनाव पूरी तरह से आपकी रुचि और योग्यता पर निर्भर करता है। वहीं फीस संस्थान के नाम, स्थान और सुविधाओं पर निर्भर करती हैं। आप भविष्य में खिलाड़ी या एथेलिट के बजाय स्पोर्ट्स बिजनेस मैनेजर, कोच, फिटनेस इन्स्ट्रक्टर, टीम ट्रेनर इत्यादि प्रोफेशन के जरिए स्पोर्ट्स से जुड़े रह सकते हैं।

कई ऐसे छात्र हैं, जिन्हें फिजिकल एजुकेशन और स्पोर्ट्स में रुचि होती है। इसमें वे अपना करियर भी बनाना चाहते हैं। लेकिन हर कोई नेशनल और इंटरनेशनल स्पोर्ट्स में नाम नहीं कम सकता है। ऐसे में समझ नहीं आता क्या करें? आप बारहवीं के बाद कई कोर्स कर सकते हैं। नौकरी करके अच्छा वेतन भी प्राप्त कर सकते हैं। फिजिकल एजुकेशन टीचर की औसतन सैलेरी 3.6 लाख रुपये सलाना होती है। स्पोर्ट्स थेरपिस्ट की सलाना इनकम 3.5 लाख रुपये, कोच की 3.5 लाख रुपये एर जिम ट्रेनर की 2.5 लाख रुपये तक होती है। ऐसे ही पाठ्यक्रमों की जानकारी यहाँ दी गई है ।

बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एण्ड स्पोर्ट्स (BPES) 

12वीं के बाद छात्र यह कोर्स कर सकते हैं। इसमें प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों पढ़ाई जाती है। कोर्स की अवधि 3 साल होती है। फीस करीब 25,000 रुपये से 72,000 रुपये तक हो सकती है। हालांकि फीस संस्थान और इसे स्थान पर निर्भर करता है।

टीचर बनने के लिए ये कोर्स करें 

यदि आप फिजिकल एजुकेशन शिक्षक बनना चाहते हैं और स्कूलों में नौकरी करना चाहते हैं। तो 12वीं के बाद बैचलर ऑफ फिजकल एजुकेशन कोर्स कर सकते हैं। इसमें विभिन्न खेलों के बारे में पढ़ाया जाता है। कोर्स की अवधि 4 साल होती है। फीस 40-45 हजार के बीच हो सकती है।

ये कोर्स भी बन सकते हैं बेहतर विकल्प 

  • बीबीए इन स्पोर्ट्स मैनेजमेंट भी आपके के लिए बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है। इसकी अवधि 3 साल होती है। फीस 1-2 लाख रुपये तक हो सकती है। इस कोर्स के जरिए ईवेंट कॉर्डिनेटर, स्पोर्ट्स कंसल्टेंट, स्पोर्ट्स मार्केटिंग से संबंधित क्षेत्र में जॉब कर सकते हैं।
  • BSc इन स्पोर्ट्स एंड एक्सर्साइज़ साइंस भी 12वीं के बाद कर सकते हैं। 3 साल के कोर्स की फीस करीब 1.5 लाख से 2 लाख रुपये तक तक होती है। इसमें नूट्रिशन, स्पोर्ट्स सायकोलॉजी, फिजीयोलॉजी इत्यादि के बारे में पढ़ाया जाता है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।) 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews