Hindi News

इस दिन जारी होगी CAT 2024 परीक्षा आंसर-की, तारीख घोषित, ऑब्जेक्शन विंडो भी खुलेगा, अभ्यर्थी दर्ज कर पाएंगे आपत्ति

Published:
आईआईएम सीएटी परीक्षा की उत्तर कुंजी जल्द जारी होगी। उम्मीदवार 5 दिसंबर तक आपत्ति दर्ज कर पाएंगे।
इस दिन जारी होगी CAT 2024 परीक्षा आंसर-की, तारीख घोषित, ऑब्जेक्शन विंडो भी खुलेगा, अभ्यर्थी दर्ज कर पाएंगे आपत्ति

IIM CAT 2024: आईआईएम सीएटी परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। कॉमन एन्ट्रेंस टेस्ट की उत्तर कुंजी की तारीख घोषित हो चुकी है। इस संबंध में आईआईएम कलकत्ता ने अहम नोटिस जारी किया है। 3 दिसंबर को आन्सर-की जारी होगी। साथ ही ऑब्जेक्शन विंडो भी खुलेगा।

किसी भी अन्य चैनल के माध्यम से दर्ज की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। उम्मीदवारों को नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट https://iimcat.ac.in/ विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है। आईआईएम सीएटी परीक्षा के तहत देशभर के विभिन्न इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में एमबीए पाठ्यक्रम में दाखिला होगा। परीक्षा का आयोजन 24 नवंबर को तीन शिफ्टों में हुआ था।

5 दिसंबर तक खुला रहेगा ऑब्जेक्शन पोर्टल (IIM CAT Objection Window)

सीएटी परीक्षा के लिए ऑब्जेक्शन पोर्टल 3 दिसंबर शाम 6 बजे खुलेगा। अभ्यर्थी 5 दिसंबर रात 11:55 बजे तक प्रश्न और उत्तर पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इन चुनौतियों की समीक्षा होने के बाद फाइनल आन्सर-की जारी होगी। इसके बाद परिणाम घोषित होगा।

ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी (IIM CAT Answer Key) 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://iimcat.ac.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध आईआईएम सीएटी उत्तर कुंजी के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। जरूरी जानकारी दर्ज करके लॉग इन करें।
  • सबमिट बटन क्लिक करते ही स्क्रीन पर आन्सर-की दिखेगी।
  • भविष्य के संदर्भ में उत्तर कुंजी का प्रिन्ट आउट निकाल कर रख सकते हैं।