CBSE कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट पर नई अपडेट, डिजिलॉकर एक्सेस कोड घोषित, छात्र जरूर जान लें, ऐसे चेक करें स्कोर 

सीबीएसई ने दसवीं और बारहवीं के लिए डिजिलॉकर कोड घोषित कर दिया है। इसके बिना स्टूडेंट्स बोर्ड रिजल्ट चेक नहीं कर पाएंगे। आइए जानें छात्र कैसे स्कोर चेक कर सकते हैं?
cbse board exam result 2025

AI Generated

CBSE Board Result 2025: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड मई के दूसरे सप्ताह 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित कर सकता है। इससे पहले सीबीएसई ने एक्सेस कोड का ऐलान कर दिया है। इसकी मदद से छात्र  दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस संबंध में बोर्ड ने महत्वपूर्ण नोटिस भी जारी किया है। जिसमें रिजल्ट, मार्कशीट और माइग्रैशन सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए गाइडलाइंस शामिल है।

सीबीएसई ने नोटिस में कहा,  “वर्तमान में बोर्ड एग्जाम रिजल्ट पर काम जारी है, इसकी घोषणा जल्द की जाएगी। छात्र-छात्राओं की एक्सेस कोड फाइल स्कूलों को उनके डिजिलॉकर अकाउंट में उपलब्ध कराई जा रही है, जहां से विद्यालय एक्सेस कोड डाउनलोड कर सकते हैं और व्यक्तिगत छात्रों को दे सकते हैं।”

सुरक्षा और प्राइवसी बढ़ाने के लिए एक्सेस कोड जरूरी

सीबीएसई एनईजीडी के साथ तकनीकी सहयोग से हर साल कक्षा दसवीं और बारहवीं के छात्रों के लिए डिजिलॉकर अकाउंट खोलता है। परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद ही डिजिटल अकादमिक संग्रह “परिणाम मंजूषा” के जरिए डिजिल शैक्षणिक दस्तावेज उपलब्ध कराए जाते हैं। बोर्ड ने सुरक्षा और प्राइवसी को मजबूत करने के लिए 6 डिजिट एक्सेस कोड एक्टिव कर दिया है। विद्यार्थी “जारी किए गए दस्तावेज” के सेक्शन में जाकर डिजिटल डॉक्यूमेंट हासिल कर सकते हैं।

 डिजिलॉकर से ऐसे चेक पाएंगे परिणाम 

बोर्ड एग्जाम रिजल्ट घोषित होने के पहले छात्रों को डिजिलॉकर अकाउंट क्रीऐट करने का निर्देश बोर्ड ने दिया है। इसके लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट  https://cbseservices.digilocker.gov.in/activatecbse पर जाएँ। दिशानिर्देशों को अच्छे से बढ़ें और “गेट स्टार्टेड विद अकाउंट कंफर्मेशन” के लिंक पर क्लिक करें। अब कक्षा 10वीं या 12वीं में किसी एक विकल्प को चुनें। स्कूल कोड, रोल नंबर और 6 डिजिट का एक्सेस कोड दर्ज करें। इसके बाद मोबाइल नंबर और अन्य जानकारी जमा करें। कक्षा 12वीं को जन्मतिथि भी दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी। मोबाइल नंबर ओटीपी प्राप्त होगा, इसे सत्यापित करें। अब आपका डिजिलॉकर अकाउंट एक्टिव हो जाएगा। इसमें मार्कशीट और दस्तावेज उपलब्ध होंगे।

ये रहा नोटिस 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews