MP Breaking News

CBSE कक्षा 10वीं री-इवैल्यूएशन और मार्क्स वेरीफिकेशन के लिए आवेदन शुरू, इतनी लगेगी फीस, जानें लिंक और स्टेप्स 

सीबीएसई ने कक्षा 10वीं पुनर्मूल्यांकन और मार्क्स वेरीफिकेशन के लिए एप्लिकेशन लिंक एक्टिव हो चुका है। जिन छात्रों ने उत्तरपुस्तिकाओं की फोटोकॉपी के लिए आवेदन किया है, केवल उन्हें ही री-इवैल्यूएशन की अनुमति होगी। 
CBSE Board Exam 2026

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 16 अगस्त को कक्षा 10वीं मुख्य और दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए पुनर्मूल्यांकन और मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। ऐसे छात्र छात्र जिन्होंने उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी के प्राप्त कर ली है, केवल वे ही द मार्क्स वेरिफिकेशन या पुनर्मूल्यांकन या दोनों के लिए आवेदन कर सकते है। सीबीएसई ने इससे संबंधित गाइडलाइंस भी जारी किया है। जिसका पालन छात्रों को करना होगा।

यह सुविधा 19 अगस्त 2026 तक उपलब्ध रहेगी। वेरिफिकेशन के लिए 300 रुपये प्रति विषय आंसर बुक शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं पुनर्मूल्यांकन के लिए फीस 100 रुपये प्रति प्रश्न है। आवेदन और पेमेंट केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किया जाएगा। स्टूडेंट यूपीआई /क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग के जरिए शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। यदि वेरिफिकेशन के दौरान मार्क्स बढ़ते हैं तो फीस रिफंड कर दिया जाएगा।

मार्क्स बढ़ने पर जारी होगी नई मार्कशीट

छात्रों को दिशा निर्देशों के अनुसार आवेदन की सलाह दी गई है। यह भी स्पष्ट किया है कि इस प्रक्रिया के बाद हुए बदलावों की जिम्मेदारी बोर्ड की नहीं होग।  यदि अंकों में कोई बदलाव होते हैं तो छात्रों को मार्कशीट और सर्टिफिकेट सरेंडर करना होगा। जिसके बाद नई मार्कशीट और सर्टिफिकेट जारी की जाएगी।

इन बातों का रखें ख्याल 

छात्रों को मुख्य परीक्षा या दूसरी परीक्षा या दोनों परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त करने की अनुमति 5 से लेकर 9 अगस्त तक दी गई थी। उम्मीदवारों को उत्तर का आकलन प्रश्न पत्र और मार्किंग स्कीम के अनुसार करने की सलाह दी गई है। किसी भी विषय के लिए मुख्य या दूसरी बोर्ड परीक्षा दोनों में से किसी एक के आंसर बुक पर ही वेरिफिकेशन और मूल्यांकन के लिए आवेदन किया जा सकता है। यदि एक बार आंसर बुक को वेरिफिकेशन या पुनर्मूल्यांकन के लिए सिलेक्ट किया जाता है, तो ऐसा दूसरा कोई भी रिक्वेस्ट दूसरी परीक्षा के लिए स्वीकार नहीं किया जाएगा।

पूरा प्रश्न सिलेक्ट करने और इसके लिए कारण बताने की सलाह दी गई है। ध्यान रखें कि पुनर्मूल्यांकन पूरे प्रश्न के लिए स्वीकार किया जाएगा, न कि प्रश्न के किसी भाग के लिए। केवल थ्योरी परीक्षा के लिए ही वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन की सुविधा उपलब्ध होगी। कैंडीडेट लॉग इन अकाउंट में स्टेटस और आउटकम अपलोड किया जाएगा। पुनर्मूल्यांकन के बाद जारी रिजल्ट फाइनल होगा।

ऐसे करें आवेदन 

  1. सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट http://www.cbse.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर “Verification” टैब पर क्लिक करें।
  3. स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। वेरीफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए “Apply” लिंक पर क्लिक करें।
  4. 10वीं वेरीफिकेशन/Re- evaluation” के लिंक पर क्लिक करें।
  5. आंसरबुक एप्लिकेशन आईडी, रोल नंबर, स्कूल नंबर, सेंटर नंबर और सिक्योरिटी कोड दर्ज करके लॉग इन करें।
  6. फिर प्रश्न को सेलेक्शन और आवेदन करें। शुल्क का भुगतान करें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews
CBSE कक्षा 10वीं री-इवैल्यूएशन और मार्क्स वेरीफिकेशन के लिए आवेदन शुरू, इतनी लगेगी फीस, जानें लिंक और स्टेप्स