CBSE 2024: कक्षा 10वीं-11वीं के छात्रों के लिए जरूरी खबर, अहम नोटिस जारी, इस सत्र में लागू होगा ये नियम

cbse board exam 2024

CBSE 2024: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकन्डेरी एजुकेशन ने कक्षा 10वीं और 11 वीं के छात्रों के अहम नोटिस जारी किया है। सीबीएसई ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए मैथ्स की पढ़ाई करने वाले छात्रों को राहत देते हुए कोरोना काल से चल रहे नियम को लागू रखने का निर्णय लिया है। वैसे छात्र भी ग्यारहवीं में गणित ले पाएंगे, जिन्होंने दसवीं में बेसिक गणित की पढ़ाई की है। इस संबंध में बोर्ड ने सभी स्कूल प्रमुखों को पत्र भी भेजा है और इस बारे में शिक्षकों-छात्रों को जानकारी देने के लिए निर्देश भी दिया है।

कक्षा 11वीं में Applied गणित विषय लेने के पहले स्कूल प्रमुखों द्वारा छात्र की मैथ्स पढ़ने की योग्यता और क्षमता को भी देखा जाएगा। इस सत्र के बाद दसवीं में Standard Mathematics पढ़ने वाले छात्रों ही ग्यारहवीं में गणित लेने की अनुमति होगी।

बता दें कि कोरोना महामारी के कारण वर्ष 2020 में बेसिक गणित पढ़ने वालों को 11वीं में गणित पढ़ने की व्यवस्था लागू की थी, जिसे इस शैक्षणिक सत्र तक लागू रखने का निर्णय लिया है। सीबीएसई ने स्पष्ट किया कि यह छूट केवल इस सत्र तक ही है। इसलिए कक्षा 10वीं के छात्रों को बेसिक मैथमेटिक्स या स्टैन्डर्ड मैथमेटिक्स में से किसी एक का चयन करना होगा। यदि कोई छात्र 11वीं में भी गणित पढ़ना चाहता है तो उसे दसवीं में स्टैन्डर्ड गणित पढ़ना होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews