कब होगी CBSE कक्षा 10वीं फेज-2 बोर्ड परीक्षा? स्कोर सुधारने का मौका, जानें तारीख और नियम

सीबीएसई बोर्ड मुख्य परीक्षा खत्म हो चुकी है। इस साल सप्लीमेंट्री या कम्पार्टमेंट एग्जाम नहीं होगा। फेज-2 परीक्षा में स्कोर सुधारना का मौका मिलेगा। अपेक्षित तारीख घोषित हो चुकी है। 
CBSE Board Exam 2026

सीबीएसई कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षाएं (CBSE Board 10th Exam 2026) समाप्त हो चुकी हैं। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी जारी है। परिणाम अप्रैल 2026 में घोषित हो सकते हैं। इस साल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड साल में दो बार दसवीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित करने वाला है। जिसके लिए अपेक्षित डेट शीट भी जारी कर दी गई है। इसके अलावा नियमों का ऐलान भी बोर्ड ने कर दिया है। जिसका पालन स्कूलों और छात्रों को करना होगा।

इस साल सीबीएसई कक्षा दसवीं के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन नहीं करेगा। बल्कि उम्मीदवारों को फेज-2 एग्जाम में ही अपना परफॉर्मेंस सुधारने का मौका दिया जाएगा। स्टूडेंट्स साइंस, गणित, सोशल साइंस और लैंग्वेज विषयों में से किसी भी तीन विषय में अपने स्कोर को सुधार सकते हैं। दोनों ही परीक्षाओं का सिलेबस सामान रहेगा। पैटर्न में भी कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

दूसरी परीक्षा के लिए पात्रता

दूसरी परीक्षा के लिए भी छात्रों को अलग से LOC जमा करने जमा करना होगा। हालांकि इसके लिए नए नाम नहीं जोड़े जाएंगे। पहली बोर्ड परीक्षा मुख्य होगी। इसमें कक्षा दसवीं के नए छात्र शामिल हो पाएंगे। जिन्हें कंपार्टमेंट का दूसरा मौका  मिला/ पिछले साल एसेंशियल रिपीट की कैटेगरी/इंप्रूवमेंट वाले स्टूडेंट्स  इसका हिस्सा बन सकते हैं।

दूसरी बोर्ड परीक्षा में उन छात्रों को शामिल होने की अनुमति होगी, जो तीन विषयों में अपना परफॉर्मेंस सुधारना चाहते हैं। जिन्हें पहले या तीसरे कंपार्टमेंट वाले छात्रों को भी इसमें शामिल होने की अनुमति होगी। कंपार्टमेंट+इंप्रूवमेंट वाले विद्यार्थी भी इसमें में शामिल हो सकते हैं।  ऐसे छात्र जिन्होंने विषयों के रिप्लेसमेंट से परीक्षा पास की है और अपने स्कोर को इंप्रूव करना चाहते हैं, वे भी इसका हिस्सा बन सकते हैं।

दूसरी परीक्षा के बाद ही रिजल्ट और मार्कशीट जारी की जाएगी। बोर्ड के नोटिस के मुताबिक परिणाम जून में जारी हो सकते हैं। इसके आधार पर ही  कक्षा 11वीं में एडमिशन कंफर्म होगा।

कब होगी परीक्षा?

सीबीएसई ने सितंबर 2025 में ही कक्षा दसवीं दूसरी परीक्षा के लिए अपेक्षित डेट शीट जारी कर दी थी। परीक्षा 15 मई से शुरू हो सकती है। जिसका आयोजन सुबह 10:30 बजे से लेकर दो[हर 1:30 बजे तक होगा। परीक्षा का समापन 1 जून 2026 को होगा। गणित का पेपर 15 मई, विज्ञान का 19 मई, सोशल साइंस का 22 मई और 30 मई को लैंग्वेज का पेपर आयोजित किया जाएगा। बाकी दिनों में कंपार्टमेंट विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। हालांकि बोर्ड तारीखों में बदलाव कर सकता है। फाइनल डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट  http://www.cbse.gov.in पर जल्द जारी होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews