CBSE Board Exam 2023: सीबीएसई ने जारी किया अहम नोटिस, नए प्रैक्टिस पेपर्स भी हुए रिलीज, पढ़ें पूरी खबर

CBSE Board Exam 2023: सीबीएसई ने जारी किया अहम नोटिस, नए प्रैक्टिस पेपर्स भी हुए रिलीज, पढ़ें पूरी खबर

CBSE Board Exam 2023: सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। इस साल लाखों छात्र 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का हिस्सा बन रहे हैं। इसी बीच बोर्ड ने अहम नोटिस जारी किया है। साथ ही छात्रों को सतर्क रहने की सलाह भी दी। दरअसल, बोर्ड ने छात्रों को कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए सैंपल पेपर्स डाउनलोड करने के लिए पैसों की मांग करने वाले फर्जी वेबसाईट लिंक को लेकर चेतावनी दी है। इसके अलावा आधिकारिक वेबसाईट पर नए प्रैक्टिस पेपर्स भी जारी किये गए हैं।

इस संदर्भ में जारी हुआ नोटिस

नोटिस में कहा गया है कि कुछ असमाजिक तत्वों फर्जी लिंक (http://cbse.support/sp) के जरिए छात्रों और अन्य हितधारकों को अपना शिकार बना रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक वेबसाईट पर 30 सैम्पल पेपर्स प्रसारित कीये गए हैं। जिसे डाउनलोड करने के लिए पैसों की मांग की जा रही है। जिसे देखते हुए सीबीएसई ने छात्रों को सावधान रहने और ऐसे फेक मैसेजेस आउए वेबसाईटों के लिंक का जवाब देने जवान देने से सावधान किया है। इसके अलावा बोर्ड ने कहा कि आधिकारिक वेबसाईट www.cbse.gov.in पर सैम्प्लर पेपर्स और प्रैक्टिस पेपर्स फ्री में उपलब्ध है।

जारी हुए नए नए प्रैक्टिस पेपर्स

24 फरवरी, 2023 यानि कल कक्षा 12 की इंग्लिश की परीक्षा है। देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में सुबह 10:30 बजे एग्जाम आयोजित होंगे। जिसका समापन दोपहर 1:30 बजे होगा। छात्रों की परीक्षा को और भी बेहतरीन बनाने के लिए  सीबीएसई ने बारहवीं परीक्षा के लिए नए प्रैक्टिस पेपर्स जारी कर दिए हैं। जिसका लाभ छात्रों को मिलेगा। छात्र cbseacademic ।nic.in पर  उपलब्ध हैं, जो बिल्कुल फ्री है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews