CBSE Board Exam 2023: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए जारी हुई डेटशीट, ऐसे करें चेक

CBSE Board Exam 2023: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए जारी हुई डेटशीट, ऐसे करें चेक

CBSE Board Exam 2023: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकन्डेरी एजुकेशन के दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेटशीट जारी कर दी है। छात्र ऑफिशियल वेबसाईट cbse.gov.in पर जाकर टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को लंबे समय से इसका इंतजार था, जिसे खत्म करते हुए सीबीएसई ने वन सिंगल नोटिस में ही तारीखों की घोषणा कर दी है।

इस दिन से होगी परीक्षा

कक्षा 10 की परीक्षा 15 फरवरी 2023 से शुरू होगी और 21 मार्च को खत्म होगी। वहीं बारहवीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी और 5 अप्रैल को खत्म होगा। परीक्षा का टाइम स्लॉट सुबह 10:30 बजे से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। परीक्षा के दौरान छात्रों को 15 मिनट का समय प्रश्न पत्र को पढ़ने के लिए दिया जाएगा।

ऐसे करें टाइम टेबले डाउनलोड

नोटिस के मुताबिक यह डेटशीट सीबीएसई ने जेईई मेंस को ध्यान में रखते हुए तैयार किया है। साथ ही दोनों ही क्लास के लिए दो पेपर्स के बीच अच्छा गैप भी दिया गया है। अधिक जानकारी के इन स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले सबसे की ऑफिशियल वेबसाईट https://www.cbse.gov.in/ पर जाएं।
  • एक नया पेज खुलेगा, यहाँ मुख्य वेबसाईट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • उसपर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा।
  • यहाँ “Circular And Datesheet For Main Exam 2023” के ऑप्शन को चुने।
  • अब पीडीएफ़ वाला पेज खुलेगा, जिसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews