CBSE Board Exam 2023: आज से शुरू हुई प्रैक्टिकल परीक्षाएं, यहां देखें डिटेल्स

CBSE

CBSE Exam 2023: सीबीएसई बोर्ड को और से दसवीं और बारहवीं को प्रैक्टिकल परीक्षाएं आज से शुरू होने वाली है। प्रैक्टिकल एग्जाम के साथ आंतरिक मूल्यांकन भी सोमवार से शुरू हो चुका है। यह प्रायोगिक परीक्षाएं 14 जनवरी तक जारी रहेगी। सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर परीक्षाओं का सारा विवरण उपलब्ध है।

बोर्ड के निर्देश

बोर्ड द्वारा दिए गए निर्देश के मुताबिक सभी विद्यालय अपनी सुविधा के अनुसार समन्वय स्थापित कर एक्सटर्नल परीक्षक के द्वारा प्रैक्टिकल संपन्न करवाएंगे। प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए स्कूलों को 30 स्टूडेंट का ग्रुप बनाना होगा। परीक्षा होते ही विद्यालय बोर्ड के पोर्टल पर इस ग्रुप का फोटो अपलोड करेगा और प्रोजेक्ट वर्क इंटरनल एसेसमेंट और प्रैक्टिकल के मार्क्स भी अपलोड करने होंगे। एक्सटर्नल निरीक्षक परीक्षा की सूची पहले ही सभी सीबीएसई स्कूलों को भेज दी गई है। बोर्ड की ओर से पहले ही स्कूलों को अपनी लैब में मौजूद उपकरण दुरुस्त करवाने के निर्देश दे दिए गए थे।

प्रैक्टिकल एग्जाम के दौरान अगर कोई छात्र उपस्थित नहीं रहता है तो उसे ऑनलाइन पोर्टल पर अनुपस्थित घोषित कर दिया जाएगा। छात्र यदि बाद में परीक्षा दे रहा है तो स्कूलों को पोर्टल पर इन्हें पुनर निर्धारित बताते हुए चिन्हित करना होगा। सीबीएससी बोर्ड की ओर से जारी किए गए निर्देशों में मार्क्स अपलोडिंग गाइडलाइन देते हुए यह पहले ही बता दिया गया है कि रिजल्ट अपलोड करने की तारीखों को किसी भी कीमत पर आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।

CBSE डेट शीट 2023

Board की ओर से थ्योरी एग्जाम की डेट शीट पहले ही जारी कर दी गई है। दसवीं की परीक्षा 15 फरवरी से 21 मार्च और 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 5 अप्रैल 2023 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय सुबह 10.30 से दोपहर 1.30 बजे तक रखा गया है। ये डेट शीट JEE Main समेत अन्य परीक्षाओं को देखते हुए तय की गई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews