CBSE Exam 2023 : 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए जल्द जारी होंगे टाइम टेबल, प्री बोर्ड परीक्षा पर आई बड़ी अपडेट, छात्रों को मिलेगा लाभ

cbse exam 2024

CBSE Board Exam 2023 : सीबीएसई बोर्ड एग्जाम को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई हैं। सीबीएसई द्वारा अगले सप्ताह तक 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए टाइम टेबल की घोषणा की जा सकती है। डेट शीट घोषित होने के साथ ही उम्मीदवार इसे cbse.gov.in पर देख सकेंगे।

हालांकि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की डेट शीट को लेकर अभी फिलहाल किसी भी तरह के समय और तिथि की घोषणा नहीं की गई है। बोर्ड परीक्षा के टाइम टेबल परीक्षा शुरू होने के 90 दिन पहले जारी किए जाते हैं।

परीक्षा और प्रोजेक्ट की तिथि घोषित

सीबीएसई द्वारा दसवीं और बारहवीं की परीक्षा 15 फरवरी से आयोजित की जाएगी।जबकि सीबीएसई द्वारा प्रैक्टिकल परीक्षा सहित परियोजना कार्य और आंतरिक मूल्यांकन 1 जनवरी 2023 से शुरू किया जाएगा।

प्री बोर्ड परीक्षा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा फरवरी के अंत या मार्च महीने के पहले सप्ताह तक आयोजित की जा सकती है। इसको लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी गई है। हालांकि इस बार प्री बोर्ड परीक्षा को लेकर निर्णय में बदलाव किया गया है।

छात्रों की तैयारी जांचने नै तैयारी

छात्रों की तैयारी को देखने के लिए स्कूल प्रबंधन द्वारा इस बार 2 प्री बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। सीबीएसई के सिटी समन्वयक वीके मिश्रा की माने तो पहली बोर्ड परीक्षा दिसंबर महीने जबकि दूसरी बोर्ड परीक्षा जनवरी महीने में संचालित की जाएगी। ऐसे में अगर किसी छात्र के प्री बोर्ड परीक्षा परिणाम खराब होते हैं तो उन छात्रों को स्कूल की ओर से अतिरिक्त कक्षा का लाभ देकर उन्हें जनवरी के प्री बोर्ड में शामिल किया जाएगा।

प्री बोर्ड एडमिट कार्ड

जरी नियम के तहत दोनों प्री बोर्ड परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र स्कूल की तरफ से ही तैयार किए जाएंगे। बोर्ड परीक्षा के तर्ज पर ही प्री बोर्ड परीक्षा का आयोजन कराया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। सभी स्कूलों में बच्चों के प्री बोर्ड के परीक्षा परिणाम सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं।

हुए महत्वपूर्ण बदलाव

कोरोना काल की वजह से पिछली बार सीबीएसई परीक्षा 2 टर्म में आयोजित की गई थी। सिलेबस को आधे आधे बांटकर परीक्षा का आयोजन किया गया था। हालांकि सीबीएसई जरा एक बार फिर से पुरानी पद्धति पर लौटने का निर्णय किया गया है। ऐसे में इस वर्ष वार्षिक परीक्षाओं के आधार पर परीक्षा आयोजित की जाएगी।

क्वेश्चन बैंक सैंपल पेपर जारी

एक टर्म में आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम और सैंपल पेपर सहित क्वेश्चन बैंक अपलोड कर दिए गए हैं। छात्र क्वेश्चन बैंक और प्रश्न पत्र की शैली को समझने के लिए सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट से जाकर सैंपल पेपर, क्वेश्चन बैंक सहित अन्य जानकारी एकत्रित कर सकते हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews