CBSE Exam 2025: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में मिलेगी विशेष सुविधा, इन छात्रों को होगा लाभ, 28 दिसंबर तक करें आवेदन, नोटिस जारी 

बोर्ड परीक्षा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को स्पेशल सुविधाएं मिलती है। जिसके लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। इस संबंध में सीबीएसई ने अहम नोटिस जारी किया है। 
CBSE Board Exam 2025

CBSE Board Exam 2025: सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड 15 फरवरी से शुरू हो रही है। डेटशीट भी जारी हो चुकी है। इसमें 40 लाख से अधिक छात्र शामिल होंगे। कई सीडब्ल्यूएसएन स्टूडेंट्स भी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के दौरान सभी विद्यार्थियों के जरूरतों का विशेष ख्याल रखा जाएगा। वर्ष 2019 से ही सीबीएसई चिल्ड्रन फॉर स्पेशल नीड्स छात्रों के लिए कुछ खास सुविधाएं प्रदान कर रहा है। इन सुविधाओं को लेकर केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अहम नोटिस जारी है।

सीबीएसई ने सभी सम्बद्ध स्कूलों को सीडब्ल्यूएसएन छात्रों के लिए समय से भीतर आवेदन करने का निर्देश दिया है। बोर्ड ने नोटिस में कहा, “दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं में शामिल होने वाले सीडब्ल्यूएसएन  छात्रों को सीबीएसई द्वारा कई सुविधाएं प्रदान की जाती है। यदि छात्र परीक्षाओं के दौरान अनुमत किसी भी सुविधा या छूट का लाभ उठाना चाहते हैं तो इसके लिए अनुरोध संबंधित स्कूलों द्वारा वह पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है।”

जरूरत के हिसाब से छात्र चुनें सुविधा (CBSE 10, 12 Board Exam Special Facilities)

स्कूलों को अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके परीक्षा संगम में लॉगिन करना होगा। जिसमें सीडब्ल्यूएसएन पोर्टल में उन छात्रों की सूची दिखाई देगी, जिनके लिए LOC भरा गया है। प्रत्येक के छात्रों को उनकी विकलांगता के अनुसार सुविधा प्रदान की जाएगी। यदि छात्र किसी भी सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं तो उसे चुनना होगा। ताकि यह जानकारी एडमिट कार्ड में उपलब्ध हो और परीक्षा केंद्र पर इससे संबंधित व्यवस्था की जा सके। ताकि उन्हें एग्जाम के दिन कोई भी असुविधा न हो

स्कूल डेडलाइन से पहले पूरा करें ये काम (CBSE CWSN Facilities)

सीडब्ल्यूएसएन छात्रों के लिए विशेष सुविधाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सीबीएसई ने स्कूलों को इस संबंध में जरूरत के हिसाब से कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।  डेडलाइन समाप्त होने के बाद तारीख बढ़ाने पर विचार नहीं किया जाएगा। स्कूल ऐसे छात्रों स्कूल क विवरण दस्तावेजों के साथ परीक्षा संगम पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं। यह प्रक्रिया 18 दिसंबर 2024 से शुरू हो चुकी है।  28 दिसंबर 2024 इसकी डेडलाइन है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews