CBSE Board Results: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकन्डेरी एजुकेशन की कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षा समाप्त हो चुकी है। जिसके साथ ही छात्रों को परिणामों की चिंता होने लगी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर cbse.gov.in पर जाकर रिजल्ट्स चेक कर सकते हैं। आज 12वीं की परीक्षा खत्म हुई है। वहीं 10वीं बोर्ड परीक्षाएं 21 मार्च को ही खत्म हो चुकी थी।

रिपोर्ट के मुताबिक इस साल बोर्ड परीक्षा में कुल 3,883,710 विद्यार्थी शामिल हुए थे। जिसमें कक्षा बारहवीं की परीक्षा में  16,96,770 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। वहीं दसवीं की परीक्षा में 21,86,940 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीएसई बोर्ड बारहवीं परीक्षा के परिणाम इस साल मई में घोषित हो सकते हैं। वहीं अप्रैल के अंत में दसवीं के परिणाम घोषित होंगे। हालांकि अभी तक कोई भी फिक्स्ड तारीख सामने नहीं आई है। इसलिए छात्र ऑफिशियल वेबसाईट पर नियमित तौर पर विज़िट करते रहे। रिजल्ट्स चेक करने के लिए रोल नंबर, स्कूल नंबर और अन्य विवरण की आवश्यकता पड़ेगी।

दसवीं पास छात्र साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों में से कोई भी स्ट्रीम का चयन कर सकते हैं। वहीं बारहवीं के उम्मीदवार CUET UG परीक्षा में हिस्सा लेकर देश के प्रसिद्ध सेंट्रल यूनिवर्सिटी में दाखिला ले सकते हैं। इसके अलावा भी कई विकल्प उपलब्ध है। किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाईट को विजिट करते रहें।