CBSE CTET 2026 को लेकर अहम नोटिस जारी, आवेदन पत्र में सुधार का मौका, करेक्शन विंडो एक्टिव 

सीबीएसई सीटीईटी सितंबर 2026 के लिए करेक्शन विंडो एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवार आवेदन संबंधित गलतियों में सुधार कर सकते हैं। परीक्षा की तारीख जल्द ही घोषित होगी।  
CBSE CTET 2026

सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा (CBSE CTET 2026) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने करेक्शन पोर्टल एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवार ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://ctet.nic.in/ पर आवेदन पत्र सुधार कर सकते हैं। यह सुविधा 10 सितंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी। नोटिस में बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जिन छात्रों ने 10 जून तक आवेदन जमा कर दिया था, वे भी आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं।

सीबीएसई सीटेट सितंबर सेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 मई से शुरू हुई थी। उम्मीदवारों को 10 जून तक आवेदन का मौका दिया गया था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के तहत सीबीएसई ने एप्लीकेशन पोर्टल को दोबारा खोलने का फैसला लिया। 1 सितंबर तक आवेदन जारी थे। जिसमें सुधार का मौका बोर्ड दे रहा है।

इन बातों का रखें ख्याल

उम्मीदवारों को कुछ जानकारी में बदलाव की अनुमति नहीं होगी। नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, कैटेगरी, पेपर, पेपर 2 के विषय/लैंग्वेज 1 या लैंग्वेज 2, कॉरेस्पोंडेंस एड्रेस और संस्थान/कॉलेज/ यूनिवर्सिटी का नाम  (जहां से B.Ed या डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन पूरा किया गया है) में बदलाव की अनुमति होगी। हालांकि सुविधा 10 सितंबर के बाद उपलब्ध नहीं होगी। न ही ऑफलाइन मोड में कोई भी बदलाव का आवेदन स्वीकार किया जाएगा।

परीक्षा की तारीख जल्द घोषित होगी 

सीबीएसई ने 6 सितंबर को आयोजित होने वाली सीटीईटी परीक्षा स्थगित कर दी है। पहले परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित होने वाली थी। पेपर-2 का आयोजन सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक होने वाला था। वहीं पेपर-1 का आयोजन दोपहर 2:30 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक होने वाला था। अब तक नई तारीख घोषित नहीं की गई है। जल्द ही संशोधित शेड्यूल जारी किया जाएगा। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

पेपर-1 का आयोजन प्राइमरी स्टेज यानी कक्षा 1 से लेकर पांचवी के शिक्षकों के लिए किया जाएगा। एलिमेंट्री स्टेज यानी कक्षा 6 से लेकर आठवीं के शिक्षकों के लिए आयोजित होगा। दोनों ही परीक्षाओं की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी। कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल अंक 150 होंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews