कब होगी CBSE CTET 2026 परीक्षा? घोषित हुई तारीख, जल्द शुरू होंगे आवेदन 

सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा की तारीख घोषित हो चुकी है। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस जल्द ही शुरू होगा। साथ ही डिटेल नोटिफिकेशन भी उपलब्ध होगा। इससे पहले पात्रता और चयन प्रक्रिया जरूर जान लें। 
cbse ctet 2026

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CBSE CTET 2026) को लेकर अहम नोटिस जारी किया है। तारीखों का ऐलान कर दिया है। देश भर के 132 शहरों में कुल 20 भाषाओं में परीक्षा का आयोजन 8 फरवरी 2026 को किया जाएगा। इसमें पेपर-1 और पेपर-2 दोनों शामिल होंगे। आवेदन प्रक्रिया भी जल्दी जारी होगी। साथ ही इनफॉर्मेशन बुलेटिन भी उपलब्ध होगा।  जिसमें सिलेबस, पात्रता, फीस और अन्य जानकारी विस्तार में मौजूद होगी।

सभी उम्मीदवारों को अधिसूचना और इनफॉर्मेशन अच्छे से पढ़ने के बाद आवेदन करने की सलाह दी है। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने दी जाती है। सीबीएसई सीटीईटी एक राष्ट्रीय स्तर परीक्षा है। जिसे हर साल में दो बार आयोजित किया जाता है। 2026 का पहला सेशन फरवरी में होने वाला है। चयनित उम्मीदवारों को कक्षा 1 से लेकर 8वीं का शिक्षक बनने के लिए पात्र माना जाता है। सीटीईटी सर्टिफिकेट लाइफटाइम वैलिड माना जाता है। 

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://ctet.nic.in/ पर जाएं।
  • होम पेज पर सीबीएसई सीटीईटी 2026 रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के बाद जरूरी जानकारी दर्ज करके लॉगिन करें।
  • आवेदन पत्र को अच्छे से भरें। दस्तावेजों को अपलोड करें
  • शुल्क का भुगतान करें और एप्लीकेशन फॉर्म जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ में कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।  उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।

इन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी 

  • वैध ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • फोटो आईडी प्रूफ (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड इत्यादि)
  • स्कैन किए गए फोटोग्राफ और हस्ताक्षर
  • कक्षा दसवीं और बारहवीं मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट और मार्कशीट
  • टीचर ट्रेनिंग क्वालिफिकेशन सर्टिफिकेट
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पीडबल्यूडी सर्टिफिकेट

क्या है पात्रता?

सीबीएसई सीटीईटी में दो पेपर शामिल होते हैं। पेपर-1 आयोजन कक्षा 1 से पांचवी के शिक्षकों के लिए आयोजित किया जाता है। 12वीं पास/ग्रेजुएटहोने के साथ 2 वर्षीय D.Ed/D.El.Ed या B.Ed/B.El.Ed की योग्यता  वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 6वीं से आठवीं के शिक्षकों की पात्रता के लिए पेपर-2 आयोजित किया जाता है। इसमें बीएड/बीएलएड योग्यता के साथ-साथ ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 12वीं या ग्रेजुएशन में 50% अंक होना भी अनिवार्य है। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को छूट भी मिलती। कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं होती।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews