CBSE Exam 2024 : 10वीं-12वीं छात्रों की डेट शीट पर बड़ी अपडेट, सभी विषयों के सैंपल क्वेश्चन पेपर सहित मार्किंग स्कीम जारी

cbse exam 2024

CBSE 2024 Exam, CBSE Exam 2024 : सीबीएसई के 10वीं 12वीं छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा के टाइम टेबल की घोषणा कर दी गई है। फरवरी से आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए डेट शीट पर बड़ी अपडेट सामने आई है।

विंटर स्कूल में कक्षा 10वीं 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीख जारी

सीबीएसई ने अपने विंटर स्कूल में कक्षा 10वीं 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीख जारी कर दी है। वही बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए लाखों छात्र डेट शीट का इंतजार कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक इस महीने के अंत तक टाइम टेबल जारी किए जा सकते हैं। हालांकि सीबीएसई की तरफ से फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

बोर्ड परीक्षा 2024 डेट शीट जारी होने के बाद सीबीएसई बोर्ड के छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। बता दे कि 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा शुरू होने के लगभग 2 महीने पहले बोर्ड परीक्षाओं की तारीख जारी की जाती है। 2024 में प्रैक्टिकल परीक्षाएं 2 जनवरी से शुरू होगी।

कक्षा 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी। सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 21 मार्च तक आयोजित की जाएगी जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 10 अप्रैल तक चलेगी। बता दें कि पिछले साल दिसंबर महीने में बोर्ड परीक्षा द्वारा डेट शीट जारी की गई थी। वहीं परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से किया गया था।

Winter School Time table

CBSE SOP And Marking Scheme

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews