CBSE Exam 2023: कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए जरूरी खबर, सप्लीमेंट्री एग्जाम के आवेदन कल से शुरू, अधिसूचना जारी

CBSE Exam 2023: कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए जरूरी खबर, सप्लीमेंट्री एग्जाम के आवेदन कल से शुरू, अधिसूचना जारी

CBSE Exam 2023: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकन्डेरी एजुकेशन ने 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है। 1 जून से सप्लीमेंट्री यानि कम्पार्टमेंट एग्जाम के लिए आवेदन शुरू होंगे। वहीं परीक्षा 17 जुलाई को आयोजित की जाएगी। जो भी छात्र और छात्राएं बोर्ड एग्जाम के मार्क्स से असन्तुष्ट हैं या फिर दो विषयों में फेल हुए हैं, वे लोग आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इच्छुक छात्र 15 जून तक ही सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक विषय के लिए 300 रुपये एप्लीकेशन फीस का भुगतान करना होगा। वहीं नेपाल के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को 1000 रुपये और अन्य बाहरी देशों के स्कूलों को 2000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। बता दें कि 16-17 जून को आवेदन करने वाले छात्रों को 2000 रुपये लेट फीस का भुगतान करना होगा।

नई शिक्षा नीति के अनुसार सीबीएसई ने इम्प्रूव्मेन्ट और कॉम्पार्टमेंट परीक्षा का नाम बदलकर Supplementary Exam कर दिया है। हालांकि पात्रता और मानदंडों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब हार्ड कॉपी डाउनलोड करें।
  • छात्रों को स्कूल प्राधिकारियों द्वारा निर्देशित एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा।
  • समय सीमा समाप्त होने से पहले फॉर्म जमा कर दें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews