CGBSE Result 2026: छत्तीसगढ़ के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर, बुधवार को जारी होंगे 10वीं-12वीं के नतीजे, जानें कैसे करें चेक

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल 10वीं और 12वीं का रिजल्ट बुधवार को 02:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किया जाएगां। इसकी जानकारी राज्य के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दी है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
CG Board

छत्तीसगढ़ के छात्रों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है क्योंकि बोर्ड रिजल्ट की तारीख तय हो गई है। बुधवार, 29 अप्रैल 2026 को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। इसकी जानकारी खुद शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दी है।

बता दें कि राज्य के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मंगलवार को मीडिया के सामने बताया कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल 10वीं और 12वीं का रिजल्ट बुधवार, दोपहर 02:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा। इसके तुरंत बाद छात्र ऑनलाइन अपना परिणाम देख सकेंगे।

रिजल्ट जारी होने से पहले शिक्षा मंत्री ने बोर्ड के सभी छात्र छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करने करने की अपील की।

कहां से चेक करें रिजल्ट?

बोर्ड परीक्षा में शामिल सभी छात्र घर बैठें रिजल्ट चेक और डाउनलोड भी कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होते ही छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स cgbse.nic.in, cg.results.nic.in और results.cg.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट चेक और डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 चेक और डाउनलोड करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद होमपेज पर दिए गए CGBSE 10th Result 2026 और CGBSE 12t Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • जैसे ही इस लिंक पर क्लिक करेंगे तो इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा।
  • इस पेज पर छात्र अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • अब आपके परीक्षा परिणाम आपकी स्क्रीन पर आ जाएंगे।
  • छात्र इसका पीडीएफ बनाकर डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।

बता दें कि छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 2026 में 10वीं बोर्ड परीक्षा में लगभग 3.21 लाख विद्यार्थी और 12वीं बोर्ड परीक्षा में लगभग 2.45 लाख विद्यार्थी शामिल हुए हैं। रिजल्ट से पहले छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपना रोल नंबर पहले से तैयार रखें ताकि रिजल्ट जारी होते ही बिना किसी परेशानी के अपना परिणाम देख सकें। वहीं रिजल्ट को लेकर छात्रों और अभिभावकों में उत्सुकता का माहौल है और सभी की नजरें अब बुधवार को होने वाली आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews