CICSE Results 2024: छात्रों के लिए बड़ी खबर, 6 मई को जारी होगा 10वीं-12वीं का बोर्ड रिजल्ट, ऐसे करें चेक

6 मई को सीआईसीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होगा। DigiLocker एप और ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर छात्र स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।
cicse results 2024

CICSE Results 2024: काउन्सिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन, नई दिल्ली 10वीं (आईएससी) और 12वीं (आईसीएसई) बोर्ड परीक्षा का परिणाम 6 मई सोमवार को  सुबह 11 बजे घोषित कर सकता है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं। इस बात की जानकारी सीआईसीएसई ने रविवार को दी है। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए यूनिक आईडी, इंडेक्स नंबर और CAPTCHA कोड की जरूरत पड़ेगी। इसके अलावा स्कोरकार्ड DigiLocker एप पर भी उपलब्ध होगा।

कॉपियों के पुनः चेकिंग और पुनः मूल्यांकन की फीस

रिजल्ट जारी होने के बाद विद्यार्थी आईएससी और आईसीएसई के कॉपियों के री-चेकिंग और री-ईवैल्यूऐशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। Re-Checking लिए छात्रों को 1000 रुपये प्रति पेपर का भुगतान करना होगा। वहीं Re-Evaluation के लिए 1500 रुपये प्रति पेपर का भुगतान करना है।

सीआईसीएसई ने खत्म किया Compartment Exam

जानकारी के लिए बता दें कि सीआईसीएसई ने कॉम्पार्टमेंट परीक्षा को खत्म कर दिया है। हालांकि जो भी छात्र अंकों में सुधार करना करना चाहते हैं, वे सुधार परीक्षा (Improvement Exam) दे सकते हैं। सुधार परीक्षा का आयोजन जुलाई 2024 में होगा।

फरवरी में हुआ था परीक्षा का आयोजन

बता दें कि इस साल 21 फरवरी से 28 मार्च तक आईएससी यानि 10वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन हुआ था। वहीं 12 फरवरी से 2 अप्रैल तक आईसीएसई यानि 12वीं बोर्ड परीक्षा आयोजित हुई थी। पिछले वर्ष 10वीं का पासिंग रेट 98.94% था। छात्राओं का पासिंग पर्सेंटेज 99.21% और लड़कों का पासिंग पर्सेंटेज 98.71% था।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले काउन्सिल के ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org या results.cisce.org पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए ICSE या ISC रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना यूनिक आईडी, इंडेक्स नंबर और CAPTCHA कोड दर्ज करें
  • लॉग इन करने के बाद अपना स्कोर चेक करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews