Hindi News

फ्री में करें “कम्युनिकेशन स्किल” से जुड़े ये 5 कोर्स, शिक्षा मंत्रालय कर रहा ऑफर, नहीं लगेगी फीस

Published:
कम्युनिकेशन स्किल सुधारने के लिए शिक्षा मंत्रालय स्वयं पोर्टल पर कई कोर्स ऑफर कर रहा है। जिसे ऑनलाइन ज्वाइन किया जा सकता है। कोई फीस भी नहीं लगेगी। आइए एक-एक इन पाठ्यक्रमों के बारे में जानें- 
फ्री में करें “कम्युनिकेशन स्किल” से जुड़े ये 5 कोर्स, शिक्षा मंत्रालय कर रहा ऑफर, नहीं लगेगी फीस

AI Generated Image

कम्युनिकेशन स्किल्स पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही क्षेत्र के लिए जरूरी होती है। रिलेशनशिप से लेकर करियर तक यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यदि अपनी कम्युनिकेशन स्किल को सुधारना चाहते हैं, तो स्वयं पोर्टल पर उपलब्ध कुछ पाठ्यक्रमों (Communication Skill Free Courses) को ज्वाइन कर सकते हैं। जो बिल्कुल फ्री में उपलब्ध है। इन कोर्सेस से जुड़ने और पढ़ाई के लिए कोई भी फीस नहीं लगती।

पोर्टल भारत सरकार का फ्री ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफार्म है। इस पर अनेक पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। इग्नू, इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट, आईआईटी, केंद्रीय विश्वविद्यालय समेत अनेक संस्थान विभिन्न विषयों से संबंधित पाठ्यक्रम ऑफर करते हैं। आधिकारिक वेबसाइट http://swayam.gov.in पर जाकर कम्युनिकेशन स्किल से संबंधित मुफ्त पाठ्यक्रमों से उम्मीदवार जुड़ सकते हैं। हालांकि इससे पहले पाठ्यक्रम से संबंधित डीटेल्स को पढ़ने की सलाह दी जाती है।

सभी पाठ्यक्रमों की शुरुआत जनवरी 2026 से ही हो चुकी है। वहीं एनरोलमेंट की तारीख नजदीक है। 28 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।जो भी उम्मीदवार सर्टिफिकेट प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें एक परीक्षा में शामिल होना पड़ेगा। जिसका आयोजन 21 जून 2026 को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा किया जाएगा। एग्जामिनेशन फीस का भुगतान भी करना पड़ सकता है। कोर्स से जुडने लिए केवल ऑफिशियल वेबसाइट प्रोफाइल क्रिएट करना होगा। जिसके लिए स्टेप्स नीचे बताए गए हैं-

ऐसे करें ज्वाइन

  1. सबसे पहले स्वयं पोर्टल पर जाए।
  2. होम पेज पर “Sign in/ रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक करें।
  3. जरूरी जानकारी दर्ज करके पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें।
  4. इसके बाद लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके इसके बाद लॉगिन करें।
  5. कोर्स कैटलॉग में जाकर पाठ्यक्रम को सर्च और सेलेक्ट करें।
  6. कोर्स के बारे में अच्छे से समझने के बाद “ज्वाइन” बटन पर क्लिक करें।

कोर्स की सूची देखें 

सॉफ्ट स्किल्स:-यह पाठ्यक्रम इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी द्वारा ऑफर किया जा रहा है। इसे मैनेजमेंट कम्युनिकेशन के कैटेगरी में शामिल किया गया है। पर्सनालिटी डेवलपमेंट के लिए यह एक बेहतरीन कोर्स साबित हो सकता है। इंग्लिश माध्यम में उपलब्ध इस कोर्स की अवधि 12 सप्ताह है। इसका समापन 30 अप्रैल 2026 को होने वाला है।

एनहांसिंग सॉफ्ट स्किल्स एंड पर्सनैलिटी:- यह कोर्स आईआईटी कानपुर द्वारा ऑफर किया जा रहा है। आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक अब तक 53,000 से ज्यादा लर्नर्स इसे ज्वाइन कर चुके हैं। इस पाठ्यक्रम की अवधि केवल 8 सप्ताह है और यह इंग्लिश माध्यम में उपलब्ध है। यूजी/पीजी के स्टूडेंट से ज्वाइन कर सकते हैं।

फ्लूएंट कम्युनिकेशन- डेवलपमेंट, लिसनिंग, स्पीकिंग एंड राइटिंग स्किल्स फॉर प्रोफेशनल्स:- यह कोर्स आईआईटी इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट बेंगलुरु ऑफर कर रहा है। इसे मैनेजमेंट कम्युनिकेशन के कैटेगरी में शामिल किया गया है। पीजी लेवल के स्टूडेंट से ज्वाइन कर सकते हैं। पाठ्यक्रम 30 अप्रैल को समाप्त होगा। इसकी अवधि केवल 6 सप्ताह है।

मीडिया एंड कम्युनिकेशन स्किल्स:- यह पाठ्यक्रम पुडुचेरी यूनिवर्सिटी CEC के साथ मिलकर ऑफर कर रहा है। यह इंग्लिश माध्यम में उपलब्ध है। इस पाठ्यक्रम की अवधि केवल 15 सप्ताह है। यूजी लेवल के स्टूडेंट से ज्वाइन कर सकते हैं। एनरोलमेंट की आखिरी तारीख 28 फरवरी है। कोर्स 30 अप्रैल को खत्म होगा।

पर्सनैलिटी डेवलपमेंट एंड कम्युनिकेशन स्किल्स:– यह पाठ्यक्रम CEC के साथ मिलकर सावित्री फुले पुणे यूनिवर्सिटी ऑफर कर रही है। आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक अब तक 13,000 से ज्यादा लर्नर्स से ज्वाइन कर चुके हैं। यह भी एक यूजी लेवल का प्रोग्राम है। तीन क्रेडिट के इस कोर्स को केवल 8 सप्ताह में पूरा किया जा सकता है। इस पाठ्यक्रम में पर्सनालिटी सेल्फ एसेसमेंट, सोशल स्किल्स, प्रेजेंटेबिलिटी समेत कई महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !