17-18 जुलाई को CSIR UGC NET 2026, ये दस्तावेज अनिवार्य, गाइडलाइंस जारी, जान लें जरूरी नियम 

सीएसआईआर यूजीसी नेट का आयोजन 17 और 18 जुलाई को होने वाला है। कुछ दस्तावेज अनिवार्य होंगे, जिसके बिना एग्जामिनेशन हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी। आइए उम्मीदवार क्या करें और क्या नहीं?
CSIR UGC NET

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 सेशन (CSIR UGC NET 2026) का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में 17 और 18 जुलाई को दो शिफ्टों में करने वाला है। जिसके लिए प्रवेश पत्र और जरूरी गाइडलाइंस जारी कर दी गई है। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी। दूसरी शिफ्ट दोपहर  3 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक चलेगी।

17 जुलाई को पहली शिफ्ट में लाइफ साइंसेज परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। दूसरी शिफ्ट में मैथमेटिकल साइंसेज और फिजिकल साइंसेज की परीक्षा आयोजित होगी। 18 जुलाई को पहली ही शिफ्ट में दो पेपर का आयोजन होगा, जिसमें केमिकल साइंसेज और अर्थ, एटमॉस्फेरिक, ओसियन एंड प्लेनेटरी साइंसेज शामिल हैं। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट https://csirnet.nta.nic.in/ विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

समय का रखें खास ख्याल  

उम्मीदवारों को एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी जाती है। देरी से एंट्री नहीं मिलेगी। एग्जाम शुरू होने से 30 मिनट पहले ही गेट बंद कर दिए जाएंगे। इससे पहले बायोमेट्रिक सत्यापन होगा। उम्मीदवारों को आवंटित सीट पर बैठने की सलाह दी जाती है। परीक्षा खत्म होने से पहले उम्मीदवारों को एग्जामिनेशन हॉल से बाहर निकालने/सीट छोड़ने की अनुमति होगी।

इन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी 

  • सीएसआईआर यूजीसी नेट एडमिट एडमिट की A4 प्रिंटेड कॉपी लानी होगी।
  • एक पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ जिसे ऑनलाइन आवेदन के दौरान अपलोड किया गया है। इसका इस्तेमाल अटेंडेंस शीट पर चिपकाने के लिए किया जाएगा।
  • सरकार द्वारा जारी कोई भी वैध फोटो आईडी कार्ड जैसे की पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/वोटर आईडी/पासपोर्ट/आधार कार्ड/राशन कार्ड इत्यादि की जरूरत भी पड़ेगी।
  • पीडब्ल्यूडी और पीडब्ल्यूबीडी सर्टिफिकेट भी सर्टिफिकेट (PwD/PwBD कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए)
  • शादी या किसी अन्य कारण जिन उम्मीदवारों ने अपना नाम बदल लिया है, उन्हें मैरिज सर्टिफिकेट/Divirce/डिक्री/ या लीगल नेम चेंज डॉक्युमेंट के साथ उपस्थित होना होगा।

इन बातों का भी रखें ख्याल 

किसी भी प्रतिबंधित सामग्री के साथ प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। लिखित समाग्री, खाने पीने की चीजें, स्टेशनरी, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक वॉच, लॉग टैबल समेत किसी भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या डिवाइस पर प्रतिबंध होगा। हैंडबैग, पर्स और मैटेलिक आइटम के साथ भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews